लखनऊ। सीएम योगी ने आज सिंगापुर में ITE कॉलेज सेंट्रल में स्किल डेवलपमेंट और ट्रेनिंग पर ITE की एक डिटेल्ड प्रेजेंटेशन की समीक्षा की और सुविधाओं का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भरोसा दिलाया कि उत्तर प्रदेश इन MoUs को आगे ले जाएगा और उनके जल्द लागू होने की दिशा में काम करेगा। दुनिया के सभी देशों ने अब भारत की जीत को देखा है। यूपी की पहचान अब बदल चुकी है। भेदभाव वाले संगम की भीड़ देख लें।

भारत ने हर क्षेत्र में नई ऊंचाई हासिल की

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर और रोज़गार इकोसिस्टम को सपोर्ट करने के लिए टेक्निकल और वोकेशनल एजुकेशन, एविएशन स्किल्स और इंडस्ट्री से जुड़ी ट्रेनिंग में सहयोग को मज़बूत करने के मकसद से MoUs पर साइन होते हुए देखा। भारत तीसरी बड़ी इकोनॉमी बन रहा है कोई भारतवासी भेदभाव नहीं करता। भारत ने हर क्षेत्र में नई ऊंचाई हासिल की।

READ MORE: ‘ये सरकार बचने वाली नहीं…’, अखिलेश यादव ने BJP पर बोला हमला, कहा- जनता ने इसे अस्वीकार कर दिया

सनातन धर्म सिखाता पूरी दुनिया परिवार

सीएम योगी ने आगे कहा कि माता और मातृभूमि का कर्ज़ बना रहता है। भारत में जन्म लेना गर्व की बात दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट हुआ 100 से ज़्यादा देश शामिल हुए। सनातन धर्म सिखाता पूरी दुनिया परिवार। इसके बाद इंडस्ट्री इंटीग्रेटेड स्किल डेवलपमेंट मॉडल्स की जानकारी लेने के लिए कैंपस और एविएशन हब सुविधाओं का दौरा किया।