अनिल सक्सेना रायसेन। बेगमगंज में पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर बड़ी चोरी का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 3 लाख 70 हजार रुपये की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई थी।

हार्डवेयर दुकान में चोरी

दरअसल घटना 21-22 फरवरी की दरमियानी रात की है, जब घोषी मोहल्ला निवासी रितेश जैन की हार्डवेयर दुकान से अज्ञात चोर 3 लाख 70 हजार रुपये नगद पार कर ले गए। सुबह दुकान का सामान बिखरा मिला और कैश गायब था। पुलिस ने अपराध क्रमांक 49/26 धारा 331(4), 305(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

स्मार्ट मीटर से बिलिंग दक्षता में सुधारः जबलपुर संभाग में बिलिंग एफिशिएंसी 73.77 प्रतिशत से बढ़कर 82.16, 

आरोपी से कैमरा और डीवीआर बरामद

एसडीओपी सोनाली गुप्ता और थाना प्रभारी राजीव उईके के नेतृत्व में टीम ने 15 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले, डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद ली। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी अनिल कुशवाहा को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पीछे से शटर खोलकर कैमरे का कनेक्शन काटा, डीवीआर हटाया और नकदी चोरी करना कबूला। आरोपी के घर से 3 लाख 60 हजार रुपये, कैमरा और डीवीआर बरामद किए गए। पिता गणेशराम कुशवाहा को भी सह-आरोपी बनाया गया है। एसपी आशुतोष गुप्ता ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

सोनाली गुप्ता, SDOP बेगमगंज

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m