UP WEATHER TODAY. उत्तरप्रदेश में अब धीरे-धीरे दिन का पारा बढ़ने लगा है. अब ठंड का असर लगभग खत्म हो चुका है. वहीं भीषण गर्मी दस्तक दे रही है. कई जिलों में तापमान 30 डिग्री पार हो चुका है. मौसम विभाग ने मंगलवार तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना जताई है.

इसे भी पढ़ें- ‘कालनेमि चाहता है कि शंकराचार्य …’, गिरफ्तारी को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान, जानिए ऐसा क्या कहा?

मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश का मौसम सामान्य रहेगा. कही भी बारिश होनी की संभावना नहीं है. महीने के आखिरी तक कई जिलों का तापमान 28 से 34 डिग्री तक रहने की संभावना जताई जा रही है. मार्च महीने में पारा तेजी से बढ़ेगा, जिससे लोगों को तेज धूप के चुभने वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा.

इसे भी पढ़ें- चाऊमीन के लिए इतनी ‘चकल्लस’… नूडल्स के लिए भिड़ गए बाराती-घराती, फिर दुल्हन ने जो किया जानकर रह जाएंगे हैरान

वहीं बात की जाए तो फिलहाल अयोध्या, गाजियाबाद, मेरठ, वाराणसी, आगरा, अलीगढ़, मिर्जापुर, सोनभद्र, सीतापुर, बहराइच, देवरिया, बलिया, गोरखपुर, बरेली, मथुरा, झांसी, प्रयागराज, प्रतापगढ़ समेत कई जिलों में सुबह से ही गर्मी का एहसास हो रहा है. सोमवार को अयोध्या का तापमान 31.5 डिग्री दर्ज किया गया. ऐसे में लोगों को काम न होने पर तेज धूप में न निकलने की सलाह मौसम विभाग ने दिया है.