कमल वर्मा, ग्वालियर। मध्यप्रदेश ग्वालियर जिले के बरेठा टोल प्लाजा पर बुलेट सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। फायरिंग से कम्प्यूटर व फर्नीचर क्षतिग्रस्त हुआ है। फायरिंग की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और जांच में जुट गई है।

इससे बड़ा कदम उठाया जाएगा

बदमाशों ने पर्ची फेंककर दी धमकी,”या तो हाइवे बनाओ या फिर टोल हटाओ” आकाश भदोरिया जैसा अब कोई नहीं मरेगा, नेताओं को अपने फ्लैट बेचने पड़े, लेकिन ग्वालियर भिंड हाईवे का काम शुरू होना चाहिए, अगर काम चालू नहीं हुआ तो इससे बड़ा कदम उठाया जाएगा, सरकार अंधी हो चुकी है।

मौके से 5 खाली कारतूस और धमकी भरी पर्ची बरामद

बुलेट सवार भिंड की ओर से आए थे। पुलिस ने मौके से 5 खाली कारतूस और धमकी भरी पर्ची बरामद किए। टोल प्लाजा सुपरवाइजर रोहित कुमार ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।बुलेट सवार दोनों आरोपी हेलमेट पहने थे। मामला महाराजपुरा थाना क्षेत्र का है।

16 फरवरी को आकाश भदौरिया की सड़क हादसे में मौत

बता दें कि 7 दिन पहले 16 फरवरी को आकाश भदौरिया की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। भिंड निवासी आकाश भदौरिया अपने बड़े भाई के साथ बाइक से अटेर जा रहा था तभी बायपास पर एक टैंकर ने उसे टक्कर मार दी थी जिसमें उसकी मौत हो गई थी। टैंकर अभी भी फरार है। पुलिस ने टैंकर चालक संजू यादव निवासी किसनी थाना यूपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर तलाश कर रही है।

MP परिवहन कांड का जिन्न फिर आया बाहरः कांग्रेस विधायक ने किए कई खुलासे, हेमंत कटारे ने लिखा-

ओंकारेश्वर में डूबा यूपी का युवक: नर्मदा नदी में नहाने के दौरान हुआ हादसा, सर्च ऑपरेशन जारी…

सौरभ श्रीवास्तव- SI महाराजपुरा थाना, ग्वालियर

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m