अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. जनपद के चकिया तहसील क्षेत्र में प्रसव के बाद एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया. घटना के बाद देर रात निजी नर्सिंग होम पर आक्रोशित ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई. परिजनों ने जमकर हंगामा किया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौक पर पहुंची और शांत कराया. परिजनों की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें- ‘मेरे पास मत आना, मैं…’, दुल्हन ने सुहागरात पर दूल्हे को दूर रहने की दी चेतावनी, फिर उसने जो बताया जानकर रह जाएंगे हैरान
बता दें कि पूरा मामला चकिया तहसील क्षेत्र के दूबेपुर गांव स्थित बी.एन. सर्जिकल सेंटर का है. जहां बरौझी गांव निवासी रिका कुमारी को सोमवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों द्वारा दूबेपुर स्थित बी.एन. सर्जिकल सेंटर में भर्ती कराया गया था. यहां ऑपरेशन के जरिए बच्चे का जन्म हुआ. परिजनों के अनुसार शाम तक सब सामान्य था, लेकिन अचानक महिला की तबीयत बिगड़ने लगी. नर्सिंग होम संचालक बिना पर्याप्त ऑक्सीजन सपोर्ट के महिला को वाराणसी ले गया. वाराणसी के एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया.
इसे भी पढ़ें- ‘तुम मेरे साथ होटल चलो और…’, मैट्रिमोनियल साइट पर युवती की युवक से बातचीत, दोनों के बीच हुई अश्लील चैटिंग, फिर जो हुआ…
मृतका के भाई अमन कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा, मेरी बहन की हालत खराब होने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने सही इलाज नहीं किया. बिना ऑक्सीजन की समुचित व्यवस्था के उसे वाराणसी ले जाया गया. हमें बिना बताए ही खुद साथ लेकर चले गए. अगर समय पर उचित इलाज मिलता तो शायद उसकी जान बच सकती थी. वहीं महिला की मौत की सूचना मिलते ही देर रात अस्पताल परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की गई.
इसे भी पढ़ें- ‘मेरे पास मत आना, मैं…’, दुल्हन ने सुहागरात पर दूल्हे को दूर रहने की दी चेतावनी, फिर उसने जो बताया जानकर रह जाएंगे हैरान
परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि बी.एन. सर्जिकल सेंटर बिना वैध रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहा है. चकिया, शहाबगंज और नौगढ़ क्षेत्रों में कई अवैध अस्पताल और पैथोलॉजी सेंटर खुलेआम संचालित हो रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है. मामले की सूचना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को दे दी गई है. आगे की कार्रवाई और जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


