सुरेश पांडेय, सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली से वायरल हुए वीडियो से एक बार फिर सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यह वीडियो शहर के जयंत चौकी क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां पार्किंग के नाम पर ट्रक चालकों से खुलेआम अवैध वसूली का आरोप लगा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बाहरी ट्रकों से 300 रुपये प्रति वाहन वसूले जा रहे हैं। इसकी न तो कोई अधिकृत रसीद दी जा रही है और न ही किसी विभाग का नाम बताया जा रहा है।
READ MORE: ये क्या कह गए SP साहब..? हत्या के खुलासे के दौरान सवाल पर भड़के, कहा- यहां क्राइम पेट्रोल सीरियल की स्क्रिप्ट नहीं लिखी जा रही…
ये पूरा मामला जयंत चौकी क्षेत्र का है। जहां निगाही बैरियर और जयंत कांटा नंबर-4 के आसपास खड़े ट्रक चालकों का आरोप है कि अगर तय रकम नहीं दी जाती, तो वाहन की सुरक्षा खतरे में डाल दी जाती है। चालकों का कहना है कि डीजल निकाल लेने, बैटरी चोरी होने जैसी धमकियों के डर से वे मजबूरी में पैसे देते हैं। पैसा नहीं दो तो गाड़ी सुरक्षित नहीं रहती, इसलिए मजबूरी में देना पड़ता है। वहीं वीडियो सामने आने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि यह सब पुलिस चौकी क्षेत्र में हो रहा है, फिर भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
सवालों के घेरे में पुलिस
बिना रसीद वसूली कैसे?
किसके संरक्षण में उगाही?
कार्रवाई क्यों नहीं?
फिलहाल वायरल वीडियो ने पूरे मामले को उजागर कर दिया है। अब देखना होगा कि प्रशासन और पुलिस इस पर कब तक और क्या कार्रवाई करती है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


