Bihar Top News Today 24 February 2026: बिहार (BIHAR) में आज 24 फरवरी को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…….
अचानक दिल्ली रवाना हुए लालू यादव
राजद सुप्रीमो लालू यादव आज मंगलवार (24 फरवरी) को अचानक दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। उनके साथ पूर्व सीएम राबड़ी देवी भी दिल्ली गई हैं। बता दें कि एक महीने में यह दूसरा मौका होगा, जब लालू यादव दिल्ली जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार लालू यादव हेल्थ चेकअप के लिए दिल्ली रवाना हुए हैं। इसके साथ ही वह लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई को लेकर कोर्ट में भी पेश हो सकते हैं। बता दें कि इसके पहले 15 फरवरी को लालू यादव दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। पढ़ें पूरी खबर…….
सदन में फिसली CM नीतीश की जुबान
बिहार विधानसभा में आज बजट सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को जमकर घेरा। वेल में आकर नारेबाजी और प्रदर्शन के बीच सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोक-झोंक देखने को मिली।विपक्ष के शोर-शराबे के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेहद आक्रामक अंदाज में नजर आए। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आप लोगों ने कोई काम नहीं किया है, जो कुछ भी विकास हुआ है वह हमारे कार्यकाल में हुआ है। इसी दौरान मुख्यमंत्री की जुबान फिसल गई और उन्होंने खुद को ‘2002’ में होने की बात कह दी। पढ़ें पूरी खबर……..
सड़क किनारे मिला इंटर छात्र का शव
मोतिहारी जिले में एक इंटर के छात्र की हत्या कर उसका शव सड़क किनारे फेंक दिया गया। यह घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हराजपुर टिकुलिया बांध के पास हुई, जहां रविवार शाम एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया था। पुलिस को शव के पास से एक जोड़ी चप्पल और बिरयानी का चावल भी मिला। मृतक युवक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पतौड़ा बनकट गांव निवासी धनेश पासवान के 18 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार के रूप में हुई है। पढ़ें पूरी खबर………
गर्भवती महिला के साथ दुष्कर्म
बिहार के नवादा से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक खबर सामने आई है, जहां एक 8 महीने की गर्भवती महिला से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने अपने चचेरे भसुर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला एक बच्चे की मां भी है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जब वह शौच के लिए गई थी, उस दौरान उसे अकेला पाकर उसके चचेरे भसुर ने उसे जमीन पर पटक दिया और उसके साथ गंदा काम किया। पढ़ें पूरी खबर………..
प्रेमिका फरार, प्रेमी को उम्रकैद की सजा
मुजफ्फरपुर जिले के चर्चित 2021 ‘ब्लू ड्रम कांड’ में अदालत ने मुख्य आरोपी सुभाष शर्मा को आजीवन कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। प्यार और धोखे की इस दास्तां में पति की बेरहमी से हत्या कर उसकी लाश को ड्रम में गलाने की कोशिश की गई थी। यह घटना सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बालूघाट की है। मृतक राकेश सहनी दिल्ली में रहकर काम करता था, जबकि उसकी पत्नी राधा मुजफ्फरपुर में रह रही थी। इसी दौरान राधा का प्रेम-प्रसंग सुभाष शर्मा से शुरू हुआ। पढ़ें पूरी खबर……..
25 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी गिरफ्तार
सहरसा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल 25 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी राहुल सिंह को एसआईटी टीम ने महिषी थाना क्षेत्र के महपुरा गांव से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर एसडीपीओ, साइबर डीएसपी और महिषी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मानवीय और तकनीकी सूचना के आधार पर घेराबंदी कर उसे दबोचा। पढ़ें पूरी खबर…………..
राजद सांसद के खुलासे से हड़कंप
राजद सांसद सुधाकर सिंह ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि, बिल गेट्स फाउंडेशन बिहार में मेडिकल रिसर्च सेवाओं को कंट्रोल कर रही है। उन्होंने कहा कि, अमेरिकी संस्था बिल गेट्स फाउंडेशन दवारा एचपीवी वैक्सीन का ट्रायल भारत में स्कूली बच्चियों पर किया गया। गर्भाशय कैंसर ना हो उसके लिए वैक्सीन बच्चियों को दी गई, जिससे कुछ बच्चियों की मौत भी हो गई और कुछ बच्चियां हमेशा मां नही बन सकती है। राजद सांसद ने कहा कि, भारत की बच्चियों का चूहा और बंदर के तरह प्रयोग के लिए उपयोग किया गया। पढ़ें पूरी खबर………….
दरभंगा पहुंचे नितिन नबीन
बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की माता स्वर्गीय राधा देवी सरावगी के द्वादशा श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज मंगलवार (24) को दरभंगा पहुंचे। दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचने पर दोनों डिप्टी सीएम समेत बीजेपी के अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। इसके बाद वे प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के आवास पर पहुंचे और उनकी मां को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार से मुलाकात किया। पढ़ें पूरी खबर……..
बिहार में बच्चियों की तस्करी- पप्पू यादव
सुपौल में एक मृतक छात्रा के परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, वे लंबे समय से लोकसभा में बिहार में मानव तस्करी का मुद्दा उठाते रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि, बच्चियों के साथ अपहरण, दुष्कर्म और अंगों के साथ साथ मानव तस्करी जैसी घटनाएं हो रही हैं, लेकिन इस पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया जा रहा। पढ़ें पूरी खबर………….
ये भी पढ़ें- सांसद पप्पू यादव का बड़ा आरोप, अहंकार और बदले की भावना में डूबी सरकार, DGP ने भी फेरा मुंह
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


