National Morning News Brief (नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (24 फऱवरी 2026) की खबरों में राहुल गांधी बोले- पीएम मोदी ने देश बेच दिया, उन्हें कोई शक्ति नहीं बचा सकती; केरल का नाम अब केरलम; अनिल अंबानी को बड़ा झटका; शर्टलेस प्रोटेस्ट पर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदयभानु चिब 4 दिन की रिमांड पर प्रमुख रहा।

1. राहुल गांधी बोले- पीएम मोदी ने देश बेच दिया, उन्हें कोई शक्ति नहीं बचा सकती

भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते के विरोध में आज कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ‘किसान महाचौपाल’ बुलाई है। इसे संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को बोलने का मौका नहीं मिला। राहुल ने इस दौरान पूर्व सेना प्रमुख जनरल नरवणे की विवादित किताब का भी जिक्र किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।

पढ़े पूरी खबर…..

2. केरल का नाम अब केरलम

भारत के सबसे दक्षिणी राज्य केरल का नाम बदल गया है। केरल (Kerala) अब ‘केरलम’ (keralam) नाम से जाना जाएगा। मंगलवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की नए ऑफिस सेवा तीर्थ में पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में केरल के नाम बदलने को मंजूरी दी गई। इसी के साथ ही केरल सरकार के राज्य का नाम अब केरलम हो गया है। यह कदम अप्रैल-मई में होने वाले केरल विधानसभा चुनावों से पहले उठाया गया है।

पढ़े पूरी खबर…..

3. अनिल अंबानी को बड़ा झटका

रिलायंस ग्रुप (Reliance Group) के चेयरमैन अन‍िल अंबानी को बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court) से बड़ा झटका लगा है। अनिल अंबानी को बैंक अब फ्रॉड घोषित कर सकेंगे। बॉम्बे हाईकोर्ट ने अन‍िल अंबानी को मिली राहत का आदेश रद्द कर दिया है। इससे पहले कोर्ट ने दिसंबर 2025 में 40 हजार करोड़ रुपए के बैंक फ्रॉड मामले में बैंकों को फ्रॉड घोषित करने की प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी।

पढ़े पूरी खबर…..

4. शर्टलेस प्रोटेस्ट पर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदयभानु चिब 4 दिन की रिमांड पर

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान हुए शर्टलेस प्रोटेस्ट मामले में दिल्ली पुलिस ने इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब (Uday bhanu Chib) को गिरफ्तार किया है। उन्हें पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया, जहां पुलिस ने 7 दिन की रिमांड मांगी, लेकिन कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस कस्टडी मंजूर कर दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अब रिमांड के दौरान उदयभानु चिब से गहन पूछताछ की जाएगी, ताकि प्रदर्शन की पूरी साजिश और योजना का पता लगाया जा सके। अधिकारियों का कहना है कि समिट के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में बाधा और हंगामे के पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

आध्यात्मिक गुरुओं के समर्थन में मद्रास हाई कोर्ट के जज का चौंकाने वाला बयान: मद्रास हाईकोर्ट के जज जस्टिस जीआर स्वामीनाथन ने आध्यात्मिक गुरुओं के समर्थन में एक चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जो लोग आध्यात्मिक गुरुओं को भगवान नहीं मानते, वह बहुत क्रूर हैं। वह दरअसल तमिलनाडु के तर्कवादियों पर निशाना साध रहे थे। जस्टिस जीआर स्वामीनाथन होसुर सत्संग द्वारा आयोजित कार्यक्रम गुरु वंदन उत्सव में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपना व्यक्तिगत आध्यात्मिक अनुभव भी बताया और कहा कि इसके बाद उनकी आस्था के बारे में समझ बदल गई। (पूरी खबर पढ़े)

 लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने साजिद खान को जान से मारने की धमकी दीः एक्टर रणवीर सिंह और डायरेक्टर रोहित शेट्टी समेत फिल्मी दुनिया से जुड़े कई सितारों को धमकी देने के बाद अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) ने राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को धमकी देकर सनसनी मचा दी है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कांग्रेस विधायक साजिद खान को जान से मारने की धमकी दी है। महाराष्ट्र के कांग्रेस विधायक खुद इसका दावा किया है। उनका दावा है कि गैंग की ओर से जान के बदले 10 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई है। (पूरी खबर पढ़े)

पश्चिम बंगाल में चल रही SIR प्रक्रिया के वेरिफिकेशन में ओडिशा-झारखंड के सिविल जज करेंगे में मदद: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल में SIR प्रक्रिया में सामने आए 80 लाख क्लेम निपटाने के लिए 2 राज्यों से सिविल जजों को तैनात करने की परमिशन दे दी है। कोर्ट ने आदेश दिया कि कलकत्ता हाईकोर्ट पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए झारखंड-ओडिशा के सिविल जजों की मदद ले सकता है। CJI सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली की बेंच ने चुनाव आयोग से कहा कि वह 28 फरवरी को बंगाल की फाइनल SIR लिस्ट पब्लिश कर सकता है। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि वेरिफिकेशन प्रोसेस आगे बढ़ता है तो पोल पैनल सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी कर सकता है। (पूरी खबर पढे)

ट्रम्प बोले- मुझे नहीं पता मैं कब तक जिंदा रहूंगाः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को व्हॉइट हाउस में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा कि, वह कब तक जिंदा रहेंगे यह उन्हें भी नहीं पता। क्योंकि वे बहुत लोगों की गोली के निशाने पर हैं। यह बात तब से उनकी पहली प्रतिक्रिया है, जब US सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने फ्लोरिडा में उनकी प्रॉपर्टी के एरिया में घुसकर बंदूकधारी घुसपैठिए को मार गिराया था.ट्रम्प के इस बयान को दो दिन पहले उनके रिजॉर्ट में हुई घुसपैठ से जोड़ा जा रहा है। दरअसल रविवार को एक शख्स डोनाल्ड ट्रम्प के मार-ए-लागो रिजॉर्ट में घुसने की कोशिश कर रहा था। सुरक्षाकर्मियों ने गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना स्थानीय समयानुसार रविवार आधी रात 1:30 बजे हुई। (पूरी खबर पढ़े)

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m