रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन ध्यानाकर्षण में भाजपा विधायक अजय चंद्राकर और धरम लाल कौशिक ने नशीले पदार्थो की अवैध बिक्री का मुद्दा उठाते हुए प्रशासन को असफल बताया. गृह मंत्री विजय शर्मा ने प्रशासन के फेल होने के आरोपों को नकारा.

यह भी पढ़ें : ज्योति मिशन स्कूल यौन उत्पीड़न मामला : हाईकोर्ट ने पलटा निचली अदालत का फैसला, फादर जोसेफ धन्ना स्वामी को उम्रकैद, दो महिला स्टाफ को 7-7 साल की सजा

भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि रायपुर समेत पूरे प्रदेश में नशे से जुड़े मामले सामने आ रहे हैं. छत्तीसगढ़ के आरक्षक ही नशा की बिक्री कर रहा है’. इसके कारण अपराध भी बढ़ रहा है, नशे की आगोश में है. इसे रोकने में प्रशासन विफल रहा है.

गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यह आरोप सही नही है कि प्रशासन फेल है. विभाग संकल्पित है और लगातार कार्रवाई की जा रही है. जो भी बदमाश या अपराधी ऐसी कृत्य कर रहे है, उनपर कड़ी कार्रवाई की जा रही है. टिकरापारा में आरक्षक पर कार्रवाई हुई, अभी प्रक्रियाधीन है.

अजय चंद्राकर ने कहा कि जब विपक्ष में था, तब भी सवाल उठाता था आज स्थिति उससे भी भयावह है. विजय शर्मा ने कहा कि यह विषय बहुत गंभीर है, सभी पर कार्रवाई होंगी. स्ट्रैटजी बदली गई है, अब एंड टू एंड कार्रवाई हो रही है.

विधायक सुशांत शुक्ला ने अवैध शराब को लेकर जानकारी मांगी. इस पर मंत्री ने कहा कि कई मामलों पर पुलिस सीधे कार्रवाई नहीं कर सकती है. पूरी कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी है. बैठक की जा रही है, मेडिकल दुकानों को भी हिदायत दी गई है. जिसके बाद उस पर भी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है.

विजय शर्मा ने कहा कि 24 घंटे आपके साथ खड़ा हूं, जानकारी पर कार्रवाई होगी. इस पर विधायक कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि – क्षेत्र में स्कूलों के पास नशे का व्यापार चल रहा है. अटल श्रीवास्तव ने चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि नशे के आदी आरोपी के परिजन की संपति राजसात हो रही है.

शराब पर बात निकली तो दूर तलक जाएगी

इस पर मंत्री ने कहा कि शराब पर बात निकलेगी तो दूर तक जाएगी. भूपेश बघेल बोले – दूर तक जाए तो जाने दीजिए, चर्चा कराइए. विजय शर्मा ने कहा कि नशे व्यापार करने वाला आरोपी और नशे का आदी व्यक्ति बेचारा होता है. राजेश मूणत ने कहा कि राजधानी में सूखा नशा बिक रहा है, उसको पकड़वाने वाले के लिए इनाम की घोषणा करें.