बाढ़/पटना। विधानसभा चुनाव के बाद से सुलग रही रंजिश अब सड़कों पर आ गई है। रविवार, 22 फरवरी को पंडारक बाजार में पूर्व विधायक अनंत सिंह (छोटे सरकार) के करीबी शोभीर सिंह पर जानलेवा हमला हुआ। आरोप है कि सूरजभान सिंह के समर्थकों ने उन्हें घेरकर न केवल बुरी तरह पीटा, बल्कि गमछे से गला घोंटकर जान से मारने की कोशिश भी की।
हमले की रूह कंपा देने वाली कहानी
पीड़ित शोभीर सिंह के अनुसार, जब वह मंटुन पहलवान के घर के पास पहुंचे, तो खन्ना, ओंकार और विकास समेत कई लोगों ने उन्हें घेर लिया। हमलावरों ने उनके गले में गमछे का फंदा डालकर उसे कस दिया। जब वह जमीन पर गिर गए, तो आरोपी उनकी छाती पर चढ़कर कूदने लगे और पिस्तौल की बट से वार किया। बेहोशी की हालत में उन्हें पहले पंडारक पीएचसी और फिर गंभीर स्थिति देखते हुए पटना रेफर किया गया।
सूरजभान सिंह समेत 8 पर FIR
इस हिंसा के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूर्व सांसद सूरजभान सिंह और कन्हैया सिंह समेत 8 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इन दोनों पर हमले की साजिश रचने (कंसपिरेसी) का आरोप है। दूसरी तरफ, सूरजभान गुट के समर्थकों का कहना है कि यह उन्हें फंसाने के लिए एक सुनियोजित राजनीतिक साजिश है।
इलाके में तनाव: अब तक 4 केस दर्ज
पटना SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, इस पूरे विवाद और दुलारचंद हत्याकांड से जुड़ी घटनाओं में अब तक कुल 4 FIR दर्ज की जा चुकी हैं। इसमें पुलिस की अपनी शिकायत और दोनों गुटों के क्रॉस-केस शामिल हैं। फिलहाल मोकामा और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात है, क्योंकि समर्थकों के बीच तनाव चरम पर है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


