अविनाश श्रीवास्तव, रोहतास। बिहार सरकार के द्वारा खुले में मांस मछली की बिक्री पर रोक के निर्देश का असर अब ग्राउंड जीरो पर दिखने लगा है इसी कड़ी में रोहतास में आज में नगर प्रशासन ने खुले में मांस बिक्री कर रहे वैसे दुकानों पर छापेमारी अभियान चलाया, जो नियमो के विरुद्ध दुकानों में मांस मछली की बिक्री कर रहे थे।

दरअसल डेहरी इलाके में नगर परिषद स्वच्छता पदाधिकारी के प्रणव कुमार के नेतृव में आज बारह पत्थर,स्टेशन रोड,पाली रोड,पड़ाव सब्जी मंडी में अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान जैसे ही टीम दुकानों पर पहुंची तो दुकानदार शटर बंद कर भाग खड़े हुए।

स्वच्छता पदाधिकारी प्रणव कुमार ने बताया कि नगर विकास एवं आवास विभाग मंत्री विजय सिंह ने विधानसभा सत्र के दौरान घोषणा की थी कि अब खुले मांस मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगेगी।

इसी के तहत विभागीय सख्ती के बाद वैसे दुकानदारों के विरुद्ध अभियान चलाया गया जो की खुले में मांस मछली की बिक्री कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई की निर्धारित मानकों का पालन करने वाले दुकानों को ही लाइसेंस दिया जाएगा यह कार्रवाई बिहार नगर पालिका अधिनियम 2007 की धारा 345 (4 ) के तहत की जाएगी जिसमें अवैध प्रतिष्ठानों को सील करने तक का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि, पहले चरण में नोटिस, फिर जुर्माना और दुकान सील करने की कार्रवाई होगी।

बता दें की डेहरी शहर में पड़ाव स्थित सब्जी मंडी, स्टेशन रोड पाली रोड 12 पत्थर, तार बंगला, जक्खी बीघा, डालमियानगर सहित कई जगहों पर सड़क किनारे खुले में मांस मछली बिक्री की शिकायत लगातार मिलती रही हैं वही बूचड़खाना भी अवैध तरीके से संचालित किया जाता है पूर्व में नगर परिषद ने कई बार अभियान चला कर बंद करवाने का प्रयास किया बावजूद सड़क किनारे खुले में मछली व मांस की खुलेआम बिक्री की जा रही है।

गौरतलब है की खुले में मांस लटकाने, रक्त व अपशिष्ट को नाली में बहाने और भीड़भाड़ वाले इलाकों में बिक्री से दुर्गंध और गंदगी फैलती है इससे संक्रमण की बीमारियों का खतरा बढ़ता है खासकर गर्मी के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।

ये भी पढ़ें- बिहार में जयमाला के दौरान आशिक ने दुल्हन को मारी गोली, सामने आया खौफनाक VIDEO