रुद्रपुर। उत्तराखंड के रुद्रपुर से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां शाहिद नाम का एक बुजुर्ग मजदूर खाली जमीन पर नमाज अदा कर रहा था। इसी दौरान अरविंद शर्मा नामक व्यक्ति ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया, थप्पड़ मारे, लात और डंडे से पिटाई की। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसने “समान नागरिक संहिता’ की बात करने वाली धामी सरकार की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़ा कर दिए है।
इस तरह की गतिविधि बर्दाश्त नहीं
पीड़ित शाहिद का कहना है कि वो पास में ही कई दिन से राज मिस्त्री का काम कर रहा था। रमजान के दिनों में वो खाली पड़ी जमीन में नमाज पढ़ रहा था। इसी दौरान मंदिर के प्रबंधक अरविंद शर्मा ने उन्हें वहां नमाज पढ़ने से मना किया। आरोप है कि कहासुनी के बाद मारपीट और गाली गलौज हो गई। वहीं, अरविंद शर्मा कहा कि उसने जो किया, वह सही किया। उनका दावा है कि मंदिर की जमीन पर इस तरह की गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
READ MORE: ‘होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि…’, सीएम धामी का बड़ा बयान, कहा- यह हमारी समृद्ध लोक संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का जीवंत प्रतीक
कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना
वहीं कांग्रेस ने इस मामले को लेकर BJP और RSS जमकर हमला बोला। कांग्रेस ने कहा कि उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक बुजुर्ग नमाज पढ़ रहे थे, तभी अरविंद शर्मा नाम का एक गुंडा उन्हें धक्का मारकर गिरा देता है। उसने बुजुर्ग को भद्दी-भद्दी गालियां दीं, थप्पड़ मारे, लात मारी और डंडे से उनकी पिटाई कर दी। ये शर्मनाक और गिरी हुई हरकत BJP-RSS की घटिया और नफरती विचारधारा का नतीजा है- ये समाज के लिए जहर है।
नरेंद्र मोदी और BJP ने पूरे देश में नफरत की आग भड़का रखी है। 2014 के बाद से देश में अल्पसंख्यकों पर ऐसे कायराना हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसी ओछी घटनाएं हमारी गंगा-जमुनी तहजीब और संविधान पर सीधा हमला हैं, जिसके लिए नरेंद्र मोदी को माफ नहीं किया जा सकता।
पुलिस ने क्या किया
पंतनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शाहिद की तहरीर प्राप्त हो गई है। शाहिद का मेडिकल कराया गया, रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। वीडियो के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने मुस्लिम समुदाय को शांत करा दिया है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


