आगरा. हैवानियत की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक युवक ने किशोरी को ब्लैकमेल कर कई बार हवस का शिकार बनाया है. दरिंदगी की पोल तब खुली, जब वह गर्भवती हो गई. पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है.
इसे भी पढ़ें- ‘बहनजी’ का ‘ब्राम्हण कार्ड’: पुराने प्लान से सत्ता हासिल करने की तैयारी में मायावती, 2007 का ‘मास्टरस्ट्रोक’ 27 में भी आएगा काम ?
बता दें कि पूरा मामला थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र का है. जहां एक किशोरी किराए के मकान में अपनी मां के साथ रहती है. किशोरी की मां किसी काम से बाहर गई थी. इस दौरान किशोरी घर पर अकेली थी, जिसकी जानकारी उसी मकान में किराए पर रह रहे इमरान नाम के युवक को हुई. उसके बाद इमरान ने युवती को कमरे में खींचा और उसके साथ रेप किया. इस दौरान दरिंदगी का वीडियो भी बना लिया. वहीं जब किशोरी ने विरोध किया तो वायरल करने की धमकी दी.
इसे भी पढ़ें- जिंदा जल गई जिंदगियांः तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से आग का गोला बनी कार, मां और 2 साल के बेटे की जलकर मौत, दहला देगी घटना
बात यही खत्म नहीं हुई. इमरान ने ब्लैकमेलिंग कर किशोरी के साथ कई बार रेप किया. इस बीच अचानक से एक दिन किशोरी के पेट में दर्द उठा तो उसकी मां इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंची. जहां डॉक्टरों ने जांच किया तो किशोरी गर्भवती निकली. उसके बाद पीड़िता ने पूरे घटना की जानकारी अपने मां को दी. पीड़िता की मां ने आरोपी के परिजनों से मामले की शिकायत की तो मारपीट की गई. पीड़िता की मां ने मामले की शिकायत पुलिस से की है. पुलिस जांच में जुट गई है. फरार आरोपी की तलाश की जा रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


