Eknath Shinde Attacks On Uddhav Thackeray: शिवसेना के 60वें स्थापना दिवस (Shiv Sena 60th Foundation Day) पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर जमकर निशाना साधा। शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर सीधा जुबानी जंग छोड़ते हुए कहा कि शेर अकेला चलता है, आप लोग झुंड में चलते हो। एकनाथ शिंदे ने आगे कहा कि ऑपरेशन टाइगर (Operation Tiger) करने के लिए बाघ का जिगर (दिल) होना चाहिए। कुत्ते भौंकते हैं और टाइगर शिकार करता है।

उद्धव ठाकरे और महाविकास अघाड़ी पर निशाना साधते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह तो बस ट्रेलर है, असली फिल्म तो अभी आनी बाकी है। देखो, आज यह शेर तुम्हारे ठीक सामने खड़ा है।

 शिवसेना के स्थापना दिवस कार्यक्रम में सीएम देवेंद्र फडणवीस के मनमुटाव की खबरों पर बोलते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा कि कुछ लोग लगातार मेरे और देवेंद्र फडणवीस के बीच गलतफहमियां पैदा करने की कोशिश में जुटे हैं। जबकि महायुति गठबंधन को पूरी तरह अटूट है। इसे तोड़ने की हर चाल नाकाम होगी। शिंदे के मुताबिक विपक्ष बार-बार ऐसी अफवाहें फैलाता है, लेकिन जिन लोगों के जरिए ये साजिशें रची जाती हैं। वही बाद में आकर उन्हें सारी हकीकत बता देते हैं। इतना ही नहीं शिंदे ने आगे कहा कि महाराष्ट्र सरकार पूरी रफ्तार से काम कर रही है। हमारा पूरा फोकस सिर्फ विकास पर है।  उपमुख्यमंत्री ने यह भी भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जारी रहेंगी। खास तौर पर लाडकी बहिन (लाडली बहिन योजना) योजना कभी बंद नहीं किया जाएगा।

संजय राउत का मजाक उड़ाया

शिंदे ने संजय राउत के राजनीतिक कद का मजाक उड़ाया और यूबीटी नेतृत्व को खुली और कड़ी चुनौती दी। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने दावा किया था कि वह भेड़ियों का ऑपरेशन करेंगे, लेकिन उन्होंने मजाक उड़ाते हुए कहा, “वह तो बस एक कंपाउंडर है। एक कंपाउंडर ऑपरेशन कैसे कर सकता है? यहां श्रीकांत शिंदे (उनके बेटे) ही असली डॉक्टर हैं। भले ही मैं डॉक्टर नहीं हूं, फिर भी मुझे ऑपरेशन करना आता है। ऑपरेशन करने के लिए शेर जैसा दिल चाहिए होता है, भेड़िये जैसा नहीं।

बालासाहेब ठाकरे पीएम मोदी की तारीफ करते

उद्धव ठाकरे पर हमला बोलते हुए शिंदे ने कहा कि अगर बालासाहेब ठाकरे आज जीवित होते, तो वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तारीफ करते। शिंदे के मुताबिक, राम मंदिर निर्माण और अनुच्छेद 370 हटाने जैसे मुद्दे बालासाहेब ठाकरे के लंबे समय से जुड़े सपनों में शामिल थे, जिन्हें मौजूदा नेतृत्व ने पूरा किया है।

2022 में बगावत के दिनों को किया याद

जून 2022 में अपनी बगावत को याद करते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा कि उन्हीं नेताओं ने चार साल पहले उन्हें धमकी दी थी, जब वे मुंबई लौटे थे। उन्होंने मुझसे कहा, “मुझे वर्ली होकर आना होगा। मुंबई किसी की निजी जागीर नहीं है। मैं सड़क मार्ग से अकेले आया। एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल नहीं किया और वर्ली में रुका भी। उस समय, जो लोग मुझे धमकी दे रहे थे, वे अपने घरों में बैठकर मुझे ऑनलाइन देख रहे थे।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m