भारत से कितना ताकतवर है इजरायल, देखें दोनों देशों का मिलिट्री कंपैरिजन

पीएम मोदी के इजरायल दौरे के बाद दोनों देशों की मिलिट्री ताकत के बीच कंपैरिजन शुरू हो चुका है.

आइए जानते हैं कि भारत और इजरायल में से किसकी मिलिट्री ज्यादा ताकतवर है.

भारत के पास दुनिया की सबसे बड़ी आर्म्ड फोर्स में से एक है. इसमें लगभग 1.45 मिलियन एक्टिव सैनिक हैं.

भारत की आर्मी के पास 4800 से भी ज्यादा टैंक हैं. इनमें T-90 और T-72 जैसे एडवांस्ड मॉडल शामिल हैं.

इजरायल अपनी कम आबादी के बावजूद लगभग 1,70,000 एक्टिव सैनिक और लगभग 4,65,000 रिजर्व कर्मचारी रखता है.

इसी के साथ इजरायल के पास लगभग 1300 टैंक हैं. यह संख्या भारत को पारंपरिक जमीनी युद्ध में एक मजबूत फायदा देती है.

भारत डिफेंस पर काफी ज्यादा खर्च करता है. भारत का सालाना मिलिट्री बजट 76 बिलियन डॉलर से 80 बिलियन डॉलर के बीच है.

इजरायल का डिफेंस बजट छोटा है. इजरायल का डिफेंस बजट लगभग 24 बिलियन डॉलर का है.

ऐसा माना जाता है कि भारत और इजरायल दोनों ही न्यूक्लियर के मामले में काफी ताकतवर हैं.

आखिर होली के दिन क्यों जीवित हुए थे कामदेव? जानिये कहानी…