Holi 2026: भारत के किन-किन राज्यों में होली पर जरूर बनता है मालपुआ

होली भारत का ऐसा पर्व है, जिसमें रंगों के साथ-साथ खानपान का भी खास महत्व है.

घर-घर में गुजिया, ठंडाई, दही भल्ले और तरह-तरह के पकवान की खुशबू फैलने लगती है.

इन्हीं पारंपरिक पकवानों में एक नाम है मालपुआ का, जो होली के मौके पर कई राज्यों में खास तौर पर बनाया जाता है.

मालपुआ की खासियत यह है कि हर राज्य में इसे बनाने और सर्व करने का तरीका थोड़ा अलग होता है, लेकिन स्वाद एक जैसा.

कहीं इसे गुड़ से बनाया जाता है तो कहीं दूध और खोये का इस्तेमाल किया जाता है. तो कहीं इसे रबड़ी में डुबोकर परोसा जाता है.

मालपुआ बिहार, झारखंड, राजस्थान, ओडिशा और मथुरा में होली के दिन जरूर बनाया जाता है.