कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। नगर निगम में आज बजट को लेकर विशेष परिषद सम्मेलन आयोजित किया गया। कांग्रेस महापौर डॉ शोभा सिकरवार ने अपने चौथे कार्यकाल में 2026-27 के लिए 2366 करोड़ 20 लाख 13 हजार रुपये का बजट पेश किया। बजट में कोई भी नया कर जनता पर नहीं लगाया गया है। विपक्ष में बैठी भाजपा ने इस बजट को जनता के साथ धोखा बताया है। वहीं सभापति ने बजट पर आपत्ति दावे के लिए 10 मार्च तक का समय तय किया। 13 मार्च से बजट पर चर्चा शुरू होगी।

महापौर ने 2366 करोड़ के बजट में 12 लाख 20 हजार 350 रुपये का शुद्ध प्रॉफिट भी बताया गया है। अपने बजट भाषण में उन्होंने नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए इंदौर-भोपाल की तर्ज पर चुंगी क्षतिपूर्ति बढ़ाने का प्रस्ताव मंजूर न करने के साथ ही शासन पर घोषणाओं के अनुरूप फंड नहीं देने का आरोप भी लगाया।

महापौर के पेश किए गए बजट में जानिए क्या कुछ खास रहा। 

– राजस्व विभाग की इनकम वृद्धि के लिए 9 से अधिक प्रस्तावित योजनाओं का बजट में जिक्र किया गया
– बजट में जन कार्य के लिए 630 करोड़ 50 लाख 05 हजार का प्रावधान किया गया है
– कार्यशाला विभाग के अंतर्गत नए वाहनों, स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए डस्टबिन खरीदने, सार्वजनिक स्थान पर आईजीत कार्यक्रमो के लिए मोबाइल टॉयलेट खरीदने, सहित अन्य कार्यों में भी करोड़ों का प्रावधान किया गया है
– पार्क विभाग के अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा में दो-दो नए बड़े पार्क विकसित करने के साथ ही पार्कों में ओपन जिम और खेल उपकरण स्थापित किए जाने का प्रावधान किया गया है
– स्वच्छ भारत मिशन 2.0 (शहरी) अंतर्गत 160 करोड़ का प्रावधान किया गया है
– प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत आवासहीन हितग्राहियों को आवास का लाभ दिए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
– पीआईयू नगर निगम के अंतर्गत नवीन परिषद भवन का निर्माण, फूल बाग चौराहे के पास चौपाटी विकास, ट्रांसपोर्ट नगर मुख्य मार्ग सीसी सड़क और नगर निर्माण, कटारे फार्म पर नगर वन का निर्माण, शहर में सेल्फी पॉइंट का निर्माण कार्य सहित दो दर्जन से अधिक शहर विकास से जुड़े कामों का प्रावधान
– विद्युत विभाग के अंतर्गत मुख्य मार्ग जहां पर स्ट्रीट लाइट नहीं है, पार्कों में लाइट्स नहीं है, उन जगहों पर लाइटिंग कराई जाने का लक्ष्य पूरा करने का प्रावधान किया गया है
– फायर ब्रिगेड के अंतर्गत दो मिनी फायर व्हीकल, फायर रेस्क्यू उपकरण खरीदी, संकरे बाजार क्षेत्र में हाइड्रेंट लगाने, बड़ी आगजनी के लिए 10000 लीटर टैंक क्षमता वाले दो फायर ब्रिगेड खरीदने के साथ ही फायर कर्मियों के जलने घायल होने पर इलाज के लिए नगर निगम परिषद के ठहराव अनुसार कर्मचारियों का मेडिकल दुर्घटना समूह बीमा करने जाने का प्रावधान किया गया है
– गांधी प्राणी उद्यान चिड़ियाघर में चिंपांजी परिवार को लाने के लिए गत वर्ष की भांति 60 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है
– शेयर वीडियो को स्ट्रीट डॉग से मुक्त करने के लिए नए एबीसी सेंटर शुरू करने के साथ ही पांच नए डॉग शेल्टर होम बनाने का प्रावधान किया गया
– अमृत योजना 15वें वित्त आयोग से मिलने वाली राशि के साथ ही अन्य आवश्यक कार्यों के लिए भी विशेष प्रावधान किए गए हैं

नेता प्रतिपक्ष हरिपाल के साथ ही सीनियर पार्षद अपर्णा पाटिल ने बजट को खोखला बताया है। उनका आरोप है कि बजट में राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं की मदद लेते हुए खुद के द्वारा काम कराए जाने का दावा किया गया है। वहीं महापौर डॉ शोभा सिकरवार का कहना है कि शहर विकास के लिए सभी लोग प्रयास करते हैं। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से भी योजनाएं दी जाती है। जिनका क्रियान्वयन नगर सरकार ही करती है, ऐसे में सभी आरोप बेबुनियाद है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m