रेणु अग्रवाल, धार। 250 Crore St. Teresa Land Scam: मध्य प्रदेश के सबसे बड़े घोटाले में से एक सेंट टेरेसा जमीन घोटाला मामले में धार क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। ढाई सौ करोड के घोटाले का मास्टरमाइंड सुधीर जैन गिरफ्तार हो गया है। आरोपी पिछले 4 सालों से फरार था जिसे इंदौर से दबोचा गया है। पुलिस ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था और उस पर 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था।

क्राइम ब्रांच और पुलिस ने इंदौर से दबोचा

मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच और पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोचा। पूछताछ में कई बड़े खुलासे की उम्मीद की जा रही है। सुधीर जैन से दस्तावेजों, आर्थिक लेनदेन और अन्य सहयोगियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। 

सरकारी मिशनरी अस्पताल को खुर्द बुर्द किया

बता दें कि तत्कालीन एसपी आदित्य प्रताप सिंह के टेरेसा प्रकरण की जांच में यह सामने आया था कि 50 करोड़ से ज्यादा की कीमती सरकारी मिशनरी अस्पताल को खुर्द बुर्द किया गया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया था। साथ ही राजस्व विभाग ने नौगांव थाने पर प्रकरण पंजीबद्ध करवाया था।

सुधीर जैन जमीन घोटाले का मास्टरमाइंड

पूछताछ में सुधीर दास ने सुधीर जैन को सेंट टेरेसा जमीन घोटाले का मास्टरमाइंड बताया था। मुख्य आरोपी पर मिशन माफिया के तहत पुलिस और प्रशासन की तरफ से संयुक्त कार्रवाई की गई थी, जिसमें मुख्य आरोपी सुधीर दास, अंकित वडेरा और सुधीर जैन हैं। इनमें से पुलिसने सुधीर दास को गिरफ्तार किया था।

धार महाराज ने अस्पताल के संचालन के लिए दी थी जमीन

यह जमीन अस्पताल के संचालन के लिए धार महाराज ने दी थी जिसे बाद में लोगों ने गलत तरीके से फर्जी दस्तावेज बनाकर अपने नाम कर लिया था। इस प्रकरण में तहसीलदार राजस्व की तरफ से FIR करवाई की गई थी। यह जमीन तकरीबन एक हेक्टेयर के आसपास है। इसे 1895 में स्टेट टाइम पर अस्पताल के लिए दी गई थी। ईसाई मिशनरी ट्रस्ट को यह जमीन महिलाओं के अस्पताल के लिए दान में दी गई थी। इस पर महिलाओं का अस्पताल संचालित था जिसे बाद में बंद कर दिया गया।

हेरा फेरी कर करोड़ों रुपए में बेच दी थी जमीन

अस्पताल को कूट रचित दस्तावेज तैयार कर खुर्दबुर्द करने में बड़े भूमाफिया सुधीर जैन का बड़ा हाथ था। उसने शासकीय अभिलेखों में हेरा फेरी कर इस जमीन को करोड़ों रुपए में बेच दिया था। इस मामले में पुलिस ने कई आरोपी बनाए थे, जिसमें धार के कई नामी गिरामी रसूखदारों की गिरफ्तारियां हो चुकी है। आरोपी सुधीर जैन पिछले 4 सालों से पुलिस को चकमा देकर फरार था।

साला, पत्नी समेत कई लोग बनाए गए थे आरोपी

बता दें कि इस मामले में सुधीर जैन, पत्नी, साला समेत अन्य कई आरोपी बनाए गए थे। पुलिस ने फरार आरोपी सुधीर जैन के घर और संपत्तियों को कोर्ट के आदेश पर सील किया था। साथ ही सभी संपत्तियों की रजिस्ट्री पर रोक लगाई थी। आरोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित था। मू

क्या है मामला?

बता दें कि सेंट टेरेसा जमीन का घोटाला लगभग ढाई सौ करोड रुपए का घोटाला था जो कि प्रदेश में चर्चा का विषय बना रहा। ईसाई मिशनरी ने कनाडा निवासी संचालित अस्पताल की डॉक्टर मिस ओहरा को सुधीर दास ने अपना रिश्तेदार बताया था। जबकि वह अविविवाहित थी और सेवा देने के लिए भारत आई थी। पुलिस कनाडा से उनकी जानकारी निकाल कर लाई थी। पुलिस ने बहुचर्चित ईसाई मिशनरी अस्पताल की एक-एक पत्थर को खोजा था जिसमें सामने आया कि अस्पताल कब बना था, किसने बनवाया था और यह कब शुरू हुआ, यह सब उस पत्थर पर मौजूद था।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m