दीपक सोहले, बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के ग्राम बिरोदा में किसानों की गाढ़ी कमाई पर डाका! बिरोदा की प्राथमिक सेवा सहकारी समिति में 85 लाख रुपए के कथित गबन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पूर्व समिति प्रबंधक ने किसानों के जमा लाखों रुपए निकाल लिए। मामला सामने आते ही हड़कंप मच गया है, बिरोदा की सहकारी समिति में बड़े घोटाले का मामला जांच में।
बुरहानपुर जिले के बिरोदा ग्राम स्थित प्राथमिक सेवा सहकारी मर्या में 85 लाख रुपए के गबन का मामला उजागर हुआ है। आरोप है कि वर्ष 2022-23 से 2024-25 के बीच किसानों की जमा बचत राशि निकाली गई रकम में भारी अनियमितता की गई। बताया जा रहा है कि तत्कालीन समिति प्रबंधक संतोष महाजन ने किसानों के खातों में जमा राशि को धीरे-धीरे कर करीब 85 लाख रुपए निकाल लिए। यह चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ जब नवंबर 2025 में नए समिति प्रबंधक ने पदभार संभाला और ऑडिट कराया गया, ऑडिट रिपोर्ट में सामने आया कि वर्षों से किसानों की जमा राशि निकाली जा रही थी।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इतने बड़े गबन की भनक वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं लगी, क्या जांच के नाम पर मामले को दबाने की कोशिश हो रही है ? सूत्रों के मुताबिक, पिछले 20 दिनों से पूर्व समिति प्रबंधक संतोष महाजन शाखा में अनुपस्थित हैं और वरिष्ठ अधिकारियों के फोन भी नहीं उठा रहे। समिति प्रबंधक का कहना है कि “मैंने पदभार संभालने के बाद जब रिकॉर्ड की जांच कराई तो लगभग 85 लाख रुपए की अनियमितता सामने आई। इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। जांच दल गठित कर कार्रवाई की जाएगी। किंतु सवाल यह उठता है कि गबन का मामले सामने आने के बाद भी अभी तक वरिष्ठ अधिकारियों ने गबन करने वाले प्रबंधक के खिलाफ लिखित में कोई कार्यवाही नही की है।
वहीं कृषि विकास शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक मामले को दबाने के प्रयास में अब यह कह रहे हैं कि करीब 40 से 50 लाख का गबन है और जांच दल गठित किया जाएगा “मामले की जांच के लिए टीम गठित की जाएगी। यदि वसूली नहीं होती है तो संबंधित के खिलाफ FIR भी दर्ज की जाएगी।” अब देखना होगा कि क्या पूर्व समिति प्रबंधक संतोष महाजन पर सख्त कार्रवाई होगी, या फिर जांच के नाम पर इस पूरे मामले पर लीपापोती कर दी जाएगी?
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


