फिरोजपुर। पंजाब के फिरोजपुर जिले के कस्बा ममदोट स्थित गांव हज़ारा सिंह वाला में पीलिया (Jaundice) फैलने से हड़कंप मच गया है। इस जानलेवा बीमारी की चपेट में आने से एक 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है, जबकि लगभग एक दर्जन बच्चे गंभीर रूप से बीमार हैं।


4,000 से अधिक आबादी वाले गाँव हज़ारा सिंह वाला में बीमारी फैलने के बाद ग्रामीणों में भारी रोष और डर देखा जा रहा है। मृत बच्ची के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि बच्ची का इलाज कराया गया था, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और उसने दम तोड़ दिया।

गांव में बीमारी फैलने का प्राथमिक कारण पानी की खराबी को बताया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गाँव का दौरा किया है और बीमार बच्चों के स्वास्थ्य की जाँच के साथ-साथ पानी के सैंपल भी लिए हैं।