चंडीगढ़। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), पंजाब ने Tat-2 परीक्षा के लिए पंजीकरण पोर्टल खोलने की घोषणा की है। यह परीक्षा उन शिक्षकों के लिए आयोजित की जा रही है जिन्हें विद्यालय शिक्षा निदेशक (एसई) द्वारा हाल ही में मास्टर कैडर में पदोन्नत किया गया है। टैट-2 परीक्षा रविवार 8 मार्च को होगी।
यह परीक्षा उन सभी शिक्षकों के लिए अनिवार्य है, जिन्हें विद्यालय शिक्षा निदेशक (एसई) द्वारा 12 नवंबर 2025, 23 दिसंबर 2025, 24 दिसंबर 2025, 4 जनवरी 2026 और 5 जनवरी, 2026 को मास्टर कैडर में पदोन्नत किया गया है। टैट-2 के लिए ऑनलाइन पोर्टल 27 फरवरी, 2026 से 2 मार्च 2026 तक खुला रहेगा। उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना आवेदन पूरा कर लें। पोर्टल 2 मार्च, 2026 को शाम 5 बजे बंद कर दिया जाएगा।

किसी भी तकनीकी या प्रशासनिक जानकारी के लिए एससीईआरटी, पंजाब के कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। पदोन्नत शिक्षकों के लिए टैट-2 परीक्षा मास्टर कैडर में नियुक्ति प्रक्रिया का अहम चरण है।
- मार्च में होली के अलावा पड़ने वाले हैं ये प्रमुख त्योहार, नोट कर लें डेट …
- दिल्ली में 2 मार्च को लॉन्च होगा ‘सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड’, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी शुभारंभ
- SL vs PAK T20 World Cup 2026: करो या मरो वाले मुकाबले में आज पाकिस्तान के सामने होगी श्रीलंका की चुनौती, जानिए कैसा है पल्लेकेले की पिच का हाल, दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स
- तमिलनाडु : ढाई साल की बच्ची के साथ दरिंदगी के मामले में DMK नेता गिरफ्तार, लिव-इन पार्टनर की बेटी से रेप के बाद हत्या का आरोप
- टेंट गोदाम में लगी भीषण आगः 5 से अधिक फायर बिग्रेड ने बुझाई आग, लोडिंग वाहन और बाइक समेत सारा सामान जलकर खाक

