देहरादून. कोटद्वार में बाबा दुकान विवाद से सुर्खियों में आए जिम ट्रेनर दीपक कुमार की पूर्व सीएम हरीश रावत ने तारीफ की है और भाजपा पर करारा तंज कसा है. हरीश रावत ने कहा, यह भाजपा की संकीर्णता को उजागर करता है. दीपक कुमार ने भाजपा के मुंह में चांटा मारा है. यह कहकर कि तुम जिस संकीर्ण सोच से तुम काम करते हो वह संकीर्ण सोच समाज के लिए उचित नहीं है. राहुल गांधी देशभर में जो बुद्धिमान लोग हैं उन्होंने दीपक कुमार के कदम को अप्रिशिएट किया है.

इसे भी पढ़ें- ‘ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं’… हिंदू रक्षक दल के लोगों ने सड़क किनारे लिखा भड़काऊ स्लोगन, धामी राज में बस क्या यही होगा ?

भाजपा की जो संकीर्ण सोच है, उस संकीर्ण सोच पर दीपक कुमार ने जो चांटा मारा, वह चांटा भाजपा को बड़ा अखर रहा है. इसलिए भाजपा उस मामले को कहीं न कहीं से उठाकर के फिर सांप्रदायिक रूप देने का प्रयास कर रही है. राहुल गांधी जी ने उसको मोहब्बत की दुकान का एक्सटेंशन माना है. एक कांसेप्ट है मोहब्बत की दुकान, जिसको गांधी आगे लेकर के चले थे. सनातन धर्म हमारी मोहब्बत की दुकान है और उस कांसेप्ट को ताकत देने का काम दीपक कुमार ने किया.

इसे भी पढ़ें- करे कोई-भरे कोई! शासकीय कार्यालयों में लागू नए नियमों को लेकर हरीश रावत का धामी सरकार पर निशाना, जानिए ऐसा क्या कहा?

दीपक कुमार ने अपने नाम में कोई परिवर्तन नहीं किया है, उसने केवल भाजपा के लोगों से कहा कि तुम मुझे मोहम्मद कुमार मान लो, तो उसने यह कहकर भाजपा के मुंह में चांटा मारा है और भाजपा की संकीर्ण सोच को चांटा मारा है. आज आवश्यकता है संवाद, सहिष्णुता और व्यापक सोच की, न कि संकीर्ण राजनीति की.