कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। शहर में टेंट गोदाम में भीषण आग का मामला सामने आया है। आगजनी की घटना के पीछे क्या कारण है,वह साफ नहीं हो सका है, वहीं गोदाम संचालक के मुताबिक घटना में 60 से 70 लाख कीमत का नुकसान हुआ है।
दरअसल यह घटना ग्वालियर के चंद्रवदनी नाका इलाके की है, जहां देर आग की ऊंची ऊंची लपटों ने आसपास के रहवासी इलाके में दहशत में फैला दी। कृष्णा टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि गोदाम में रखा सबकुछ तबाह हो गया। देर रात और सकरा रास्ता होने के कारण फायर बिग्रेड अमले को भी भारी मशक्कत करनी पड़ी। फायर ब्रिगेड की 7 वाहनों से पानी फायरिंग कर आग बुझाई गयी। गोदाम मालिक का नाम अवधेश यादव, विक्रम यादव है। घटना में लगभग 60 से 70 लाख रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। आग में एक लोडिंग वाहन, एक बाइक भी जल गई। फिलहाल आग की वजह अभी अज्ञात है। प्रशासन और फायर बिग्रेड की टीम जांच में जुटी हुई है।
बड़ी खबरः छिंदवाड़ा से नागपुर जा रही कार से 45 लाख कैश बरामद, जांच जारी
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


