SL vs PAK T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 ग्रुप 2 में सेमीफाइनल की दौड़ रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है। पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को खेले जा रहे मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने टूर्नामेंंट में अपना हाईएस्ट टोटल बनाते हुए लिए 213 रन का श्रीलंका को लक्ष्य दिया। इस वर्ल्ड कप में फरहान दूसरी शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। श्रीलंका की ओर से सबसे ज्यादा 3 विकेट दिलशान मदुशंका ने झटके।
श्रीलंका को 213 रन का दिया लक्ष्य
सुपर 8 मुकाबले में पाकिस्तान ने करो या करो के मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका को 213 रनों का लक्ष्य दिया है । टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने ताबड़तोड़ शुरुआत की ओपनर साहिबजादा फरहान ने 59 गेंद में इस एडिशन में अपना दूसरा शतक जड़ा। वहीं फखर जमान ने 42 गेंद में 84 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। दिलशान मदुशंका ने श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. कप्तान शनाका ने 2 तो चमीरा ने 1 विकेट अपने नाम किया।
फरहान ने किंग कोहली का तोड़ा रिकॉर्ड
पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान ने विराट कोहली के 12 साल पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। फरहान अब वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनने वाले बल्लेबाज बन गए है। बता दें कि 2014 के वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 319 रन का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था, जिसे आज के मैच में साहिबजादा फरहान ने तोड़ा है। उन्होंने वर्ल्ड कप के 6 मैच में 383 रन बनाए, जिसमें 2 शतक शामिल हैं।
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी ?

श्रीलंका और पाकिस्तान T20I क्रिकेट में अब तक 24 बार आमने-सामने आ चुके हैं। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने 14 जीत दर्ज की हैं, जबकि श्रीलंका को 10 बार सफलता मिली। आंकड़ों के लिहाज से पाकिस्तान आगे है, लेकिन बड़े टूर्नामेंट में दबाव और परिस्थितियाँ अक्सर इतिहास को बदल देती हैं।
पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

पिच स्पिन-फ्रेंडली मानी जाती है। स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है, जबकि तेज गेंदबाज भी मदद महसूस करेंगे। बल्लेबाजों को शुरुआती ओवरों में सतर्क रहना होगा, लेकिन एक बार सेट हो जाने पर बड़ी पारी खेल सकते हैं। पिछले इंग्लैंड और पाकिस्तान मैच में भी यही देखा गया, जहां हैरी ब्रूक ने शतक जड़ा, जबकि अन्य बल्लेबाज संघर्ष करते दिखे। पल्लेकेले में अब तक कुल 35 टी20 मैच हुए हैं, जिनमें पहली बल्लेबाजी वाली टीम ने 17 और दूसरी बल्लेबाजी वाली टीम ने 15 मुकाबले जीते हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (SL vs PAK T20 World Cup 2026)

श्रीलंका की प्लेइंग 11:
पथुम निसांका, कामिल मिशारा (विकेटकीपर), चरिथ असलंका, पवन रत्नायके, कामिंडु मेंडिस, दसुन शनाका (कप्तान), जनिथ लियानागे, दुनिथ वेल्लालागे, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा और दिलशान मदुशंका।
पाकिस्तान की प्लेइंग 11:
साहिबज़ादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आज़म, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ, शाहीन अफ़रीदी, उस्मान तारीक, अबरार अहमद
मैच कहां देखें लाइव? (SL vs PAK T20 World Cup 2026)
श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच सुपर-8 चरण के इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। टीवी दर्शक स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर मैच लाइव देख सकते हैं। अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा।
मोबाइल पर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध होगी। यदि आपके फोन में ऐप नहीं है तो इसे डाउनलोड करें। पहले से इंस्टॉल है तो अपडेट कर लें, ताकि बिना रुकावट मैच देखा जा सके। इसके साथ ही Lalluram.com वेबसाइट पर भी मैच का लाइव स्कोर उपलब्ध रहेगा।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


