MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज शनिवार 28 फरवरी को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
महाकाल की शरण में पूर्व उपराष्ट्रपति
भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज तड़के ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर की भस्म आरती में शामिल हुए । उन्होंने बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन लाभ लिए तत्पश्चात श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का स्वागत किया गया। पढ़ें पूरी खबर
गर्लफ्रेंड के घर पहुंचकर प्रेमी ने किया सुसाइड
एमपी के उज्जैन से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। नीलगंगा के बंगाली कॉलोनी में शनिवार शाम लगभग 22 साल के युवक ने अपनी फीमेल फ्रेंड की बहन के घर घुसकर उसकी मौजूदगी में ही खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। पढ़ें पूरी खबर
CM डॉ. मोहन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिया महाकाल दर्शन का निमंत्रण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के सभी किसानों की बेहतरी के लिए हम कई प्रकार के नवाचार कर रहे हैं। हमारी सरकार वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है। राज्य सरकार के 17 अलग-अलग विभागों पशुपालन, उद्यानिकी, सहकारिता, कृषि, उद्योग को साथ लेकर किसानों की समृद्धि के लिए बाग से लेकर बाजार तक विस्तृत योजना तैयार की गई है। पढ़ें पूरी खबर
इंदौर में जलेगी 11 चेहरों वाली ‘मॉडर्न हत्यारी होलिका’
मेन्स राइट्स के लिए कार्यरत इंदौर पौरुष संस्था 2 मार्च को शाम 4 बजे से 6:30 बजे के बीच महालक्ष्मी नगर मेला ग्राउंड, एयू बैंक के सामने, पुष्प विहार कॉलोनी मेन रोड पर 11 चेहरों वाली “मॉडर्न हत्यारी होलिका” का दहन करेगी। संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट अशोक दशोरा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस साल होलिका दहन को सामाजिक संदेश से जोड़ते हुए उन महिलाओं के प्रतीक स्वरूप पुतले का दहन किया जाएगा, जिन पर अपने ही बच्चों की हत्या के गंभीर आरोप लगे हैं। पढ़ें पूरी खबर
उज्जैन में लड्डू में निकला नाखून
उज्जैन के प्रसिद्ध होटल साईं दरबार में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ग्राहक को अपने भोजन में परोसे गए लड्डू के अंदर नाखून का टुकड़ा मिला। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे होटल की स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पढ़ें पूरी खबर
2 करोड की हेरोइन पकड़ाई
मध्यप्रदेश में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) की टीम ने रतलाम जिले के बिलपांक टोल प्लाजा पर दबिश देकर 0.352 किलोग्राम अवैध हेरोइन (ब्राउन शुगर) बरामद की है। डिप्टी नारकोटिक्स कमिश्नर के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि तस्करी में प्रयुक्त एक काले रंग की गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया। पढ़ें पूरी खबर
कूनो में छोड़े गए बोत्सवाना के 9 चीते
मध्यप्रदेश के श्योपुर कूनो नेशनल पार्क में बोत्सवाना से 9 चीते लाए गए। इनमें 6 मादा और 3 नर शामिल है। केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने बाड़े में 3 चीते छोड़े। चीतों को कुछ समय तक ऑबजर्व करने क्वारंटाइन बाड़े में रखा जाएगा। इस असवर पर प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला, पूर्व मंत्री रामनिवास रावत, कैबिनेट मंत्री दर्जा तुरसनपाल बरैया, भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक भूषण, दुर्गा लाल विजय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। पढ़ें पूरी खबर
कॉलेज लाइफ एंजॉय के नाम पर बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव
इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) के कमला नेहरू गर्ल्स हॉस्टल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां फर्स्ट ईयर की एक छात्रा (डेटा साइंस विभाग) पर अन्य छात्राओं पर ‘कॉलेज लाइफ एंजॉय’ करने के नाम पर बॉयफ्रेंड बनाने का मानसिक दबाव बनाने का आरोप लगा है। पांच छात्राओं ने लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद प्रबंधन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित छात्रा को हॉस्टल से निष्कासित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर
धीरेंद्र शास्त्री जल्द बनेंगे दूल्हा
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर और प्रसिद्ध धार्मिक व्यक्तित्व पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बाबा बागेश्वर) ने अपनी शादी को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि गुरु जी की आज्ञा हो गई है और अब वे जल्द ही विवाह करेंगे। पत्रकारों से बातचीत में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, “गुरु जी की आज्ञा हुई है, हमने माता जी को आज ही बोला है लड़की देख लो। माता जी की पसंद से विवाह होगा। पढ़ें पूरी खबर
महिला को जबरदस्ती पिलाया जहर
मध्य प्रदेश के विदिशा में विवाहित महिला को जबरदस्ती जहर पिलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है , जहां महिला के पति, जेठ और सास पर ही ये गंभीर आरोप लगे हैं। मामला पैसों के लेनदेन से जुड़ा हुआ है। महिला को पहले सिरोंज अस्पताल में प्राथमिक इलाज के लिए भर्ती कराया गया, उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पीड़िता का उपचार जारी है। पढ़ें पूरी खबर
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


