T20 World Cup 2026 : आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप से पाकिस्तान टीम का सफर खत्म हो गया है. सुपर 8 के मैच में पाकिस्तान ने आज श्रीलंका पर 5 रनों से जीत दर्ज की, लेकिन वह सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई. उसे टॉप-4 में पहुंचने के लिए 213 रन का टारगेट चेज कर रही श्रीलंका को 147 रन पर रोकना था. लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी श्रीलंकाई टीम ने 16वें ओवर में 150 रन का आंकड़ा पार कर लिया. जिसके बाद टी-20 वर्ल्ड कप से पाकिस्तान बहार हो गई, और न्यूजीलैंड की टीम टॉप-4 में पहुंच गई.
कैंडी के पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. पाकिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 212 रन बनाए. पाकिस्तान के ओपनिंग बल्लेबाज साहिबजादा फरहान (100 रन) ने 59 गेंदों पर शतक लगाया. वहीं फखर जमान (84 रन) ने फिफ्टी बनाई. दोनों के बीच रिकॉर्ड 176 रन की साझेदारी हुई. श्रीलंका की ओर से दिलशान मदुशंका ने 3 विकेट झटके. दो विकेट दसुन शनाका को मिले. दुष्मंथा चमीरा के हिस्से एक विकेट आया. जनिथ लियानागे 5, कामिंडु मेंडिस 3 रन, चरिथ असलंका 25, कामिल मिशारा 26 और पथुम निसंका 3 रन बनाकर आउट हुए. अबरार अहमद ने 3 विकेट झटके.
श्रीलंका की प्लेइंग 11:
पथुम निसांका, कामिल मिशारा (विकेटकीपर), चरिथ असलंका, पवन रत्नायके, कामिंडु मेंडिस, दसुन शनाका (कप्तान), जनिथ लियानागे, दुनिथ वेल्लालागे, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा और दिलशान मदुशंका.
पाकिस्तान की प्लेइंग 11:
साहिबज़ादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आज़म, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ, शाहीन अफ़रीदी, उस्मान तारीक, अबरार अहमद.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


