हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश में इंदौर के द्वारकापुरी में एक पुलिसकर्मी की गुंडई ने कानून प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, एक वीडियो सामने आया है जिसमें थाना प्रभारी मनीष मिश्रा एक ई-रिक्शा चालक की सरेआम पिटाई करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि सड़क पर यातायात बाधित होने के दौरान यह घटना हुई। लेकिन सवाल यह है कि क्या ट्रैफिक संभालने का तरीका मारपीट है? क्या कानून व्यवस्था कायम रखने के नाम पर किसी आम नागरिक पर हाथ उठाना जायज है? 

तू मुझसे बात क्यों नहीं करती… एक्टिवा से 370 किलोमीटर दूर घर पहुंचा प्रेमी, प्रेमिका के घरवालों को कमरे में बंद कर खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

सूत्रों के मुताबिक, इससे पहले एक बाइक सवार को भी थप्पड़ मारे जाने की बात सामने आई है। यानी गुस्सा सिर्फ एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि सड़क पर मौजूद लोगों पर उतरता दिखाई दे रहा है।वीडियो में थाना प्रभारी का आक्रोश साफ नजर आता है। यह रवैया पुलिस की छवि पर सीधा असर डालता है। जब मामले की जानकारी लेने के लिए थाना प्रभारी मनीष मिश्रा को कॉल किया गया तो उन्होंने रिसीव नहीं किया।अब निगाहें पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों पर टिकी हैं। 

2 मार्च को कृषि कैबिनेट में किसानों को मिलेगी होली की सौगात, CM डॉ. मोहन बोले- किसानों को बनाएंगे आत्मनिर्भर, BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष को महाकाल दर्शन का दिया निमंत्रण

सवाल यह उठता है कि क्या इस मामले में जांच होगी? क्या विभागीय कार्रवाई होगी? या फिर यह मामला भी वायरल वीडियो तक ही सीमित रह जाएगा? फिलहाल, सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से फैल रहा है और इंदौर पुलिस की कार्यशैली पर बहस छिड़ चुकी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m