Youth Congress President Uday Bhanu Chib: एआई समिट में शर्टलेस प्रोटेस्ट (AI Summit Shirtless Protest) मामले में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब की जमानत पर सेंशस कोर्ट की रोक लगा दी है। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने सेशंस कोर्ट में अपील कर जमानत पर स्टे लगवा दिया, जिसके बाद चिब को तिहाड़ जेल (Tihar Jail) भेज दिया गया है। दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई पर कांग्रेस ने नाराजगी जताई है।
यूथ कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें पुलिस पर सत्ता के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया है। अपनी पोस्ट लिखा गया कि IYC अध्यक्ष उदय भानु चिब को तिहाड़ जेल भेजा गया है।
यूथ कांग्रेस ने अपनी पोस्ट में लिखा- कल आधी रात को दिल्ली पुलिस द्वारा ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने रिमांड बढ़ाने की अर्जी दी गई, जिसे न्यायालय ने अवैध बताते हुए खारिज कर दिया और हमारे अध्यक्ष उदय भानु चिब को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया था।आगे लिखा कि जब हमारे वकील जमानत मुचलके आदि की कानूनी कार्यवाही कर रहे थे, तब दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच चुपके से ड्यूटी मजिस्ट्रेट के आदेश के खिलाफ सेशंस कोर्ट पहुंच गई। हमारे पक्ष को सुने बिना ही ड्यूटी मजिस्ट्रेट के जमानत आदेश पर स्टे लगा दिया गया और अगली सुनवाई की तारीख 6 मार्च तय की गई।
दिल्ली पुलिस और सरकार के हर मंसूबे नाकाम होंगे
अपनी पोस्ट में कहा कि हम एक संगठन के नाते न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान करते हैं और इस आदेश के खिलाफ हर संभव कानूनी कदम उठाने पर विचार कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस और सरकार के हर मंसूबे नाकाम होंगे. जिस तरह दिल्ली पुलिस हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं को सलाखों के पीछे रखकर अपने आकाओं को भारत विरोधी ट्रेड डील पर पूछे जा रहे सवालों से बचाना चाहती है, उसमें वह कभी कामयाब नहीं होगी। युवा-किसान विरोधी ट्रेड डील और हमारे सभी साथियों की गिरफ्तारी के खिलाफ अब हमारा संघर्ष और तेज होगा। अंततः सच्चाई और न्याय की जीत होगी।
बता दें कि हाल ही में दिल्ली में हुए AI समिट के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के अध्यक्ष उदय भानु चिब समेत कई यूथ कांग्रेस नेताओं ने शर्टलेस प्रोटेस्ट किया था। मामले में कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने चिब के साथ-साथ देश के अलग- अलग राज्यों से अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया गया था। पिछले दिनों कोर्ट ने यूथ कांग्रेस अध्यक्ष को जमानत दे दी थी। हालांकि रिहाई से कुछ समय पहले पुलिस ने सेशंस कोर्ट में अपील की और सेशंस कोर्ट ने जमानत पर स्टे लगा दिया। इसके बाद उदय भानु को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


