Arvind Kejriwal: दिल्ली शराब घोटाले (Delhi liquor scam) में कोर्ट से जमानत मिलने के बाद पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के हौंसले बुलंद हैं। पिछले साल दिल्ली विस चुनाव हारने के बाद से मीडिया से दूर केरजीवाल को जैसे संजीवनी बूटी मिल गई है। अदालत से राहत मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल दोबारा एक्टिव हो गए हैं। शराब घोटाले में बरी होने के आम आदमी पार्टी ने आज (1 मार्च) जंतर-मंतर पर विशाल जनसभा का आयोजन किया। इस दौरान केजरीवाल ने दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।
इस सभा को केजरीवाल की राजनीतिक वापसी और शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी नेताओं और समर्थकों में नया उत्साह देखने को मिल रहा है।
मुझसे इतनी नफरत क्यों?
केजरीवाल ने कहा कि आज मैं अपनी नहीं देश की बात करने आया हूं। मुझे देश से प्यार है आई लव इंडिया। मैं जब IIT मैं था तो मेरे बहुत अच्छे नंबर आते थे। मैं अमेरिका जा सकता था लेकिन नहीं गया, क्योंकि देश के लिए कौन काम करता। जब मैं इनकमटैक्स में असिस्टेंट कमिश्नर था तो एक सीए आया और बोला कि क्या सेवा करनी है। मैंने मना कर दिया। पूरे डिपार्टमेंट में फैल गया कि अरविंद केजरीवाल कट्टर ईमानदार है। लोग केजरीवाल की कसमें खाने लगे। फिर मैं दिल्ली की मुख्यमंत्री बना। पता नहीं मोदी जी मुझसे क्यों नफरत करते हैं। मैंने तो उनका कुछ नहीं बिगाड़ा। इतनी जांच कराई। केजरीवाल ने कहा मैं चैलेंज देता हूं कि आज कोई ठेकेदार कह दे कि मैंने पैसा लिया, मैं राजनीति छोड़ दूंगा।
उन्होंने कहा कि जब कोई देश से गद्दारी करता है तो मेरा खून खौलता है न। अरविंद केजरीवाल- लोग कांग्रेस के घोटालों से दुखी थे, 30 साल बाद 2014 में देश ने कांग्रेस से दुखी होकर मोदी जी को मौका दिया। लेकिन इन 12 सालों में देश का बेड़ा गर्क कर दिया। एक बच्चा मेरा पास आया कि 12 साल इनकी परीक्षा पर चर्चा सुनी। प्रतियोगी परीक्षाओं में गया तो पेपर लीक हो गया तो मोदी जी नौटंकी बंद करिए।
यह जनसभा उन हजारों कर्मचारियों के समर्थन में आयोजित की गई, जिन्हें दिल्ली सरकार की विभिन्न सेवाओं से हटाया गया है। बस मार्शल, डीटीसी बस कंडक्टर, मोहल्ला क्लिनिक कर्मचारी, डीआईएमटीएस कर्मचारी और सरकारी अस्पतालों में काम कर रहे डाटा एंट्री ऑपरेटरों के मुद्दों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जंतर-मंतर पर यह आयोजन कर रहे हैं।
कई राज्यों के कार्यकर्ता शामिल
केजरीवाल की जंतर-मंतर पर होने वाली जनसभा में देश के कई राज्यों से पार्टी के बड़े चेहरे शामिल हुए। आम आदमी पार्टी (AAP) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने जानकारी दी थी कि इस जनसभा में केवल दिल्ली ही नहीं, बल्कि पंजाब, गुजरात और गोवा सहित कई राज्यों के पार्टी नेता और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


