ईरान और इजरायल में वॉर के बाद एयरस्पेस बंद करने से भारत के कई लोग दुबई में फंस गए। वहीं मध्य प्रदेश के भी कई लोग वहीं पर अटक गए हैं। इनमें इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला और महाकाल मंदिर के पुजारी विकास शर्मा शामिल हैं। उन्होंने वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार से सुरक्षित वापसी की अपील की है।
इंदौर-शारजाह फ्लाइट रद्द, दुबई से पूर्व विधायक की सुरक्षित वापसी की अपील
हेमंत शर्मा, इंदौर। ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते युद्ध तनाव का असर अब इंदौर की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी दिखने लगा है। ईरान के एयर स्पेस बंद किए जाने के बाद इंदौर से शारजाह जाने वाली नियमित फ्लाइट निरस्त कर दी गई है। वहीं दुबई में मौजूद पूर्व विधायक संजय शुक्ला का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने भारत सरकार से सुरक्षित वापसी की अपील की है।
दरअसल, मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के चलते ईरान ने अपना एयर स्पेस बंद कर दिया है, जिसका सीधा असर इंदौर से संचालित शारजाह की डेली फ्लाइट पर पड़ा है। जानकारी के मुताबिक, इंदौर से शारजाह के लिए निर्धारित उड़ान तो रवाना हुई, लेकिन शारजाह से इंदौर आने वाली फ्लाइट नहीं पहुंच सकी। आज संचालित होने वाली उड़ान को लेकर भी सुबह 6 बजे यात्रियों को अपडेट दे दिया गया है।
एयर स्पेस बंद रहने की स्थिति में फिलहाल उड़ानों का संचालन अनिश्चितकाल के लिए प्रभावित रहेगा। हालात सामान्य होने और ईरान द्वारा एयर स्पेस दोबारा खोले जाने के बाद ही नियमित संचालन बहाल हो सकेगा। इसी बीच दुबई में मौजूद विधानसभा एक के पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर भारत सरकार और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से इंदौर वासियों की सुरक्षित देश वापसी सुनिश्चित करने की अपील की है।
महाकाल मंदिर के पुजारी विकास शर्मा दुबई में फंसे
प्रदीप मालवीय, उज्जैन। दुबई में फंसे भारतीयों में उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी विकास शर्मा भी शामिल हैं। मुख्य पुजारी घनश्याम शर्मा के बेटे और मंदिर के पुजारी विकास शर्मा उज्जैन से दुबई ज्योतिष और सत्संग सम्मेलन में शामिल होने गए थे। पांच दिवसीय आयोजन के बाद उन्हें भारत लौटना था। वे एयरपोर्ट तक पहुंचे लेकिन वॉर की वजह से फ्लाइट कैंसिल कर दी गई। जिसके कारण उन्हें फिर से दुबई में ही होटल लौटना पड़ा।
उज्जैन में निवासरत उनके परिजन काफी चिंतित हैं। बड़े भाई आशीष पुजारी प्रशासन के आला अधिकारियों से लेकर भारत सरकार तक संपर्क साधे हुए हैं। उन्हें आश्वासन दिया जा रहा है कि विकास पुजारी को सकुशल वापस लाया जाएगा। वहीं दुबई से वीडियो जारी कर विकास पुजारी ने कहा कि वह 22 फरवरी को दुबई आए थे। यहां उन्होंने सत्संग व ज्योतिष के आयोजन में भाग लिया और एक अच्छा आयोजन हुआ। दुबई से इंदौर के लिए फ्लाइट में बैठे थे लेकिन उन्हें यह कहा गया कि युद्ध के कारण फ्लाइट कैंसिल हो चुकी है और वे दोबारा होटल लौट आए।
बड़े भाई आशीष पुजारी का कहना है कि उनका छोटा भाई दुबई में है जो कि अभी सकुशल है। अलग-अलग स्तर पर सरकार से बात चल रही है। बाबा महाकाल से प्रार्थना की गई है कि सभी देशवासियों को सकुशल रखें।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


