T20 World Cup 2026 में सुपर-8 के अपने आखिरी मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को पांच विकेट से मात देकर ग्रुप-1 की पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर रहते हुए इस चरण का अंत किया। नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी और 20 ओवर में 7 विकेट पर 153 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका ने 17.5 ओवर में 5 विकेट पर 154 रन बनाकर जीत हासिल की।
अकेले लड़ते रहे सिकंदर रजा

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 73 रन की नाबाद पारी खेली और चार ओवर में 3 विकेट भी लिए, लेकिन उनकी ये कोशिश टीम को जीत दिलाने नाकमयाब साबित हुई। इस ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
रिकल्टन और ब्रेविस ने साउथ अफ्रीका को संभाला

बता दें कि इस मैच में 154 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। क्विंटन डी कॉक बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए, जबकि कप्तान एडेन मार्करम केवल 4 रन बनाकर आउट हुए। लेकिन इसके बाद रेयान रिकल्टन (31) और डेवाल्ड ब्रेविस (42) ने अहम साझेदारी निभाई और टीम को मुश्किल से संभाला। डेविड मिलर ने 22 रन बनाकर महत्वपूर्ण योगदान दिया। अंत में ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 21) और जॉर्ज लिंडे (30) ने अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की।
साउथ अफ्रीका ने इस जीत के साथ सुपर-8 में अपने तीनों मुकाबले जीतकर शानदार प्रदर्शन जारी रखा। वहीं जिम्बाब्वे के लिए सुपर-8 निराशाजनक रहा, लेकिन कप्तान रजा और टीम के संघर्ष ने पूरे टूर्नामेंट में फैंस का दिल जीता। अब साउथ अफ्रीका 4 मार्च को कोलकाता में होने वाले पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


