अजयारविंद नामदेव, शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल में प्रेम में नाकामी ने एक युवा जिंदगी को निगल लिया। दिल टूटने का दर्द इतना गहरा था कि एक युवक ने लैपटॉप की लीड को ही फांसी का फंदा बना लिया। कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर का मंजर देख परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई।
यह भी पढ़ें: दमोह में मासूम की हत्या: घर के बाहर खेल रहे बच्चे को उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार…
हैरतअंगेज मामला धनपुरी के वार्ड क्रमांक 16 का है जहां स्टेशनरी संचालक अनुपम उर्फ निशू शर्मा का अनूपपुर जिले की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से संबंध थे। लेकिन हाल ही में युवती का विवाह कहीं और तय हो गया। इस बात से युवक गहरे सदमे में था और मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगा था।
बीते दिन अनुपम ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आया और अंदर से कोई आहट नहीं मिली तो परिजनों को संदेह हुआ। पिता ने दरवाजा खटखटाया, आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका में दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर का दृश्य देखकर परिवार के होश उड़ गए। युवक पंखे से लैपटॉप की लीड को फंदा बनाकर लटका हुआ था।
यह भी पढ़ें: पटवारी ने नहाते समय नाबालिग छात्रा का बनाया VIDEO, बाथरूम की जाली से किया रिकॉर्ड; गुस्साए परिजनों-ग्रामीणों ने जमकर पीटा
घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।
इस मामले में थाना प्रभारी खेम सिंह पेंद्रो ने जानकारी देते हुए बताया कि एक युवक लैपटॉप की लीड से फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने सुसाइड किया है। मामले में मर्ग कायम कर मामले की पड़ताल की जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


