MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज रविवार 29 फरवरी को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
दुबई में फंसे पूर्व विधायक और महाकाल मंदिर के पुजारी
ईरान और इजरायल में वॉर के बाद एयरस्पेस बंद करने से भारत के कई लोग दुबई में फंस गए। वहीं मध्य प्रदेश के भी कई लोग वहीं पर अटक गए हैं। इनमें इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला और महाकाल मंदिर के पुजारी विकास शर्मा शामिल हैं। उन्होंने वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार से सुरक्षित वापसी की अपील की है। पढ़ें पूरी खबर
नल कनेक्शन से निकला मरा सांप
मध्य प्रदेश के इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित जल पीने से करीब 36 लोगों की मौत हो चुकी है। इस घटना के बाद कुछ दिनों तक प्रशासन ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। लेकिन वक्त बीतने के बाद मामला ढीला पड़ गया और अफसरों से लेकर जनप्रतिनिधियों ने इन समस्याओं पर ध्यान देना बंद कर दिया। जिसका नतीजा यह हुआ कि विदिशा जिले के गंजबासौदा में भी इस तरह की भयावह त्रासदी होते-होते बच गया। दरअसल, यहां पीने के पानी की पाइपलाइन से मरा हुआ सांप निकला है। पढ़ें पूरी खबर
रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट कर ऐंठे ढाई करोड़
क्राइम ब्रांच ने 90 साल के रिटायर्ड एयरफोर्स रेडियोलॉजिस्ट को 27 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखकर 2.52 करोड़ 16 हजार रुपए ठगने वाले गैंग के चार सदस्यों को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। इनमें दो म्यूल अकाउंट खुलवाने वाले एजेंट हैं। साथ ही दो ऐसे आरोपी हैं जिनके नाम पर फर्जी फर्म जिग्गा क्रंच एंड स्नैक्स रजिस्टर्ड कर करंट अकाउंट खोला गया था। पढ़ें पूरी खबर
खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की इजराइल और अमेरिकी हमले में मौत हो गई। इसे लेकर भारत में जगह-जगह प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश की राजधानी में भी विरोध जताया गया। भोपाल में जुलूस निकालकर अमेरिका-इजराइल मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। पढ़ें पूरी खबर
पटवारी ने नहाते समय नाबालिग छात्रा का बनाया VIDEO
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में एक पटवारी की जमकर पिटाई की गई। बताया जा रहा है कि उसने नाबालिग छात्रा का नहाते हुए वीडियो बनाया था। छात्रा पटवारी के घर पर ही किराये से रहकर पढ़ाई करती थी। घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने पटवारी की खूब धुनाई की। जिसका वीडियो भी सामने आया है। वहीं पुलिस ने भीड़ से छुड़ाकर पटवारी को थाने ले गई है। पढ़ें पूरी खबर
ईरान-इजराइल युद्ध के बीच पूर्व IAS नियाज खान का बड़ा बयान
मध्य प्रदेश के पूर्व आईएएस अधिकारी और नॉवेल राइटर नियाज खान एक बार फिर चर्चा में है। ईरान और इजराइल युद्ध के बीच उन्होंने बड़ा बयान दिया हैं। नियाज खान ने अरब देशों को आड़े हाथों लेते हुए बड़ी बात कही है। पढ़ें पूरी खबर
विश्वविद्यालय में होली जश्न के बीच मधुमक्खियों का हमला
शहडोल के पंडित शंभूनाथ विश्वविद्यालय में होली का जश्न उस वक्त अफरा-तफरी में बदल गया, जब रंग-गुलाल के बीच डीजे की धुनों पर झूम रहे छात्र-छात्राओं पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया। जान बचाने के लिए छात्र परिसर में इधर-उधर भागते नजर आए। वहीं इसी दौरान किसी बात को लेकर छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। होली के जश्न के बीच हंगामे और भगदड़ का यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर
घर के बाहर खेल रहे बच्चे को उतारा मौत के घाट
मध्य प्रदेश के दमोह जिले में पांच साल के बच्चे की हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि मासूम घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान उसे मौत के घाट उतार दिया। मासूम की मौत पर पूरे गांव में शोक का माहौल है। वहीं लोगों में भारी आक्रोश भी है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। यह पूरा मामला नोहटा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर
गर्लफ्रेंड की शादी के बाद बॉयफ्रेंड ने लगाई फांसी
मध्य प्रदेश के शहडोल में प्रेम में नाकामी ने एक युवा जिंदगी को निगल लिया। दिल टूटने का दर्द इतना गहरा था कि एक युवक ने लैपटॉप की लीड को ही फांसी का फंदा बना लिया। कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर का मंजर देख परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। पढ़ें पूरी खबर
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


