जालंधर। पंजाब में लगातार बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही है। एक बार फिर से परीक्षा के माहौल के बीच जालंधर के स्कूल में धमकी भरे मेल आए हैं। जालंधर के 2 बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस धमकी मिलने के बाद से स्कूल में खराब माहौल बन गया है। बच्चों में डर व्याप्त हो गया है। इसके पहले भी पंजाब के कई स्कूलों में ऐसी धमकी भरे मेल आए हैं, जिससे बच्चों के मानसिक स्थिति में अब विपरीत असर पड़ने लगा है वही परिजन भी डरे हुए हैं।
इस बार धमकी देने वालों ने APJ और Police DAV School को बम से उड़ाने की धमकी दी है। जैसे ही इसका पता स्कूल मैनेजमैंट को चला तो उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत दोनों स्कूलों में पहुंच कर सर्चिंग शुरू कर दी।

पुलिस के साथ बम और डॉग स्कवॉयड टीमें भी स्कूल में नजर आईं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और अभी तक स्कूलों में कुछ भी मिला नहीं है लेकिन सभी के मन में दहशत का माहौल बना हुआ है। बार बार मिल रहे ऐसे धमकी से पंजाब में स्कूलों का माहौल खराब हो रहा है।
- Sanju Samson ने बदल दिया 19 साल का इतिहास, रोहित-विराट को पछाड़ बने नंबर 1, बोले- ‘ये मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा दिन’
- नर्मदापुरम में युवक-युवती का शव मिलने से सनसनी, ऑनर किलिंग-मर्डर या सुसाइड ? मौके से मिला ये अहम सुराग
- ‘….जिस दुर्दांत तरीके से हत्या हुई’, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर जदयू की बड़ी प्रतिक्रिया आई सामने
- अंधेरे और सुनसान रास्तों पर लोगों से लूट करने वाले ‘छल्ला’ गैंग का भंडाफोड़, पुलिस ने नाबालिग समेत 6 युवकों को किया गिरफ्तार, नगदी, औजार और बाइक बरामद
- भोपाल पुलिस का होली अलर्ट: आपत्तिजनक एडिटेड फोटो-वीडियो शेयर करने पर सख्त कार्रवाई, साइबर फ्रॉड से बचाव की जारी की एडवाइजरी


