शब्बीर अहमद, भोपाल। होली के त्योहार को लेकर भोपाल पुलिस अलर्ट मोड पर है। शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के साथ-साथ साइबर अपराधों से बचाव के लिए पुलिस ने आम लोगों के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। विशेष रूप से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कंटेंट और फर्जी होली ऑफर से जुड़े फ्रॉड पर कड़ी चेतावनी दी गई है।
READ MORE: आर्मी मेजर की तेज रफ्तार कार ने 5 वाहनों को उड़ाया, 4 घायल; गुस्साई भीड़ और महिला ने चप्पलों से की पिटाई, Video वायरल
एडवाइजरी में स्पष्ट लिखा है कि होली से जुड़े किसी भी आपत्तिजनक, एडिटेड या मॉर्फ्ड फोटो या वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर या फॉरवर्ड करना गंभीर अपराध है। ऐसा करने वालों के खिलाफ तुरंत आपराधिक मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने अपील की है कि सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी से व्यवहार करें- आपत्तिजनक पोस्ट न बनाएं और न ही शेयर करें।
इसके अलावा, होली के मौके पर बढ़ने वाले साइबर फ्रॉड से सावधान रहने की सलाह दी गई है। फर्जी “होली ऑफर”, “गिफ्ट लिंक” या अनजान मैसेज से बचें। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। UPI या QR कोड केवल विश्वसनीय और जाने-पहचाने स्रोत से ही स्कैन करें। OTP, PIN, पासवर्ड या कोई भी बैंकिंग डिटेल किसी के साथ साझा न करें – चाहे वह कितना भी विश्वसनीय लगे। डिजिटल पेमेंट के दौरान विशेष सतर्कता बरतें।
READ MORE: प्राचीन भोजपुर मंदिर में वरमाला विवाद: नवविवाहित जोड़े को सुरक्षाकर्मियों ने रोका, Video वायरल; ASI नियमों पर उठे सवाल
पुलिस ने कहा है कि अगर आपको साइबर अपराध का शिकार होने का संदेह हो या कोई घटना हो जाए, तो तुरंत भोपाल साइबर क्राइम हेल्पलाइन 9479990636 पर कॉल करें या राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें। आप www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


