चंडीगढ़। ईरान और इराक के बीच युद्ध का असर सभी जगह दिख रहा है। मध्य-पूर्व में लगातार हालात बिगड़ते जा रहे हैं जिस कारण कई भारतीय नागरिक भी इन देशों में फंसे हुए हैं। ऐसे में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खाड़ी देशों में फंसे लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है।
मुख्यमंत्री ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने पोस्ट में लिखा कि अरब देशों में लड़ाई की वजह से कई पंजाबियों को इन देशों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आज हम NRI विंग के नंबर जारी कर रहे हैं। अगर कोई या उनके परिवार का कोई सदस्य इन देशों में फंसा है, तो तुरंत हमसे संपर्क करें। मैं विदेश मंत्रालय के संपर्क में हूं। हम उन्हें जल्द से जल्द सभी ज़रूरी मदद देने के लिए तैयार हैं।

NRI Wing Punjab 24/7 Control Room
0172-2260042
0172-2260043
What’s App No
+91 94787 79112
- राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति योजना परीक्षा दो मई को, जानिए आवेदन की अंतिम तिथि समेत पूरी डिटेल…
- लुधियाना: रेलवे ट्रैक पार करना दो प्रवासी मजदूरों के लिए बना काल, हादसे में गई जान
- इजरायल-ईरान युद्ध पर बिहार में सियासी घमासान, चिराग पासवान बोले- विदेशी जंग पर देश में राजनीति न करें ओवैसी
- 5 मार्च को बीजू पटनायक की 110वीं जयंती मनाएगा ओडिशा
- होली से पहले जुए पर पुलिस का बड़ा एक्शन : रिसॉर्ट में मारा छापा, 16 जुआरी गिरफ्तार, लाखों की जब्ती


