कुंदन कुमार/ पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की सक्रिय राजनीति में एंट्री अब महज औपचारिकता नजर आ रही है। पिछले कई महीनों से चल रही अटकलों को तब पंख लग गए, जब बिहार सरकार के मंत्री और नीतीश कुमार के करीबी श्रवण कुमार ने इस पर सकारात्मक संकेत दिए।
होली पर हो सकता है धमाका
राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि होली के शुभ अवसर पर निशांत कुमार औपचारिक रूप से राजनीति में कदम रख सकते हैं। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि उन्हें सीधे राज्यसभा भेजकर विधायी पारी की शुरुआत कराई जा सकती है।
कार्यकर्ताओं और युवाओं की मांग
निशांत को राजनीति में लाने की मांग सबसे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान नालंदा के रहुई में उठी थी। मंत्री श्रवण कुमार के अनुसार, युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं का एक बड़ा वर्ग लंबे समय से चाहता है कि निशांत संगठन की कमान संभालें और समाज के बीच सक्रिय हों। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी स्तर पर इसे लेकर सकारात्मक माहौल है।
पार्टी को मिलेगी नई ऊर्जा
मंत्री श्रवण कुमार का मानना है कि निशांत कुमार के आने से जनता दल (यूनाइटेड) को नई मजबूती मिलेगी। हालांकि, उनकी विशिष्ट भूमिका क्या होगी, इसका फैसला पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उनकी औपचारिक एंट्री के बाद ही लेगा।
निशांत की यह ‘धमाकेदार’ एंट्री न केवल जेडीयू के भविष्य के लिए अहम है, बल्कि बिहार की विरासत वाली राजनीति में एक नया अध्याय भी जोड़ सकती है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

