Holi 2026 : अगर आप भी होली के रंग में रंग चुके हैं और अब सोच रहे हैं कि त्वचा को साफ कैसे करें तो घबराने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं हैं, क्योंकि औषधीय गुणों से भरपूर एलोवेरा जेल को त्वचा की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता रहा है. अगर आपने सही तरीके से एलोवेरा जेल को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल किया, तो होली पर त्वचा पर लगे गुलाल से लेकर पक्के रंगों तक, सभी को आसानी से छुड़ाया जा सकता हैं. आइए जानते हैं होली के रंग हटाने के लिए एलोवेरा जेल का सही इस्तेमाल.

एलोवेरा जेल + नारियल तेल

2 चम्मच एलोवेरा जेल में 1 चम्मच नारियल तेल मिलाएं. चेहरे या जिस हिस्से पर रंग लगा हो, वहां हल्के हाथों से मसाज करें. 10–15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें. यह तरीका पक्के रंग को ढीला करने और त्वचा को मॉइश्चर देने में मदद करता है.

एलोवेरा जेल + बेसन

1 चम्मच बेसन में 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर पेस्ट बना लें. इसे चेहरे पर लगाकर सूखने दें. हल्के हाथों से रगड़ते हुए धो लें. यह डेड स्किन और रंग दोनों को हटाने में मददगार है.

एलोवेरा जेल सीधे लगाएं

अगर त्वचा संवेदनशील है, तो ताजा एलोवेरा जेल सीधे लगाएं. 20 मिनट बाद सादे पानी से धो लें. इससे जलन, खुजली और लालिमा में राहत मिलती है.

ध्यान रखने योग्य बातें

  1. रंग छुड़ाने के लिए त्वचा को जोर से न रगड़ें.
  2. गर्म पानी का इस्तेमाल न करें, इससे त्वचा ड्राई हो सकती है.
  3. अगर जलन ज्यादा हो, तो त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें.