गुरदासपुर। पुलिस एनकाउंटर में मारे गए रणजीत सिंह की मौत को लेकर उसके परिजन और गांव के लोगों में काफी रोष है। अब खबर आई है कि गुरदासपुर के सिविल अस्पताल में मंगलवार को पोस्टमार्टम होगा, इसके साथ ही उनके परिवार कुछ मांगों पर अड़ा हुआ है।
आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक पुलिस चौकी पर दो पुलिस मुलाजिमों की हत्या के बाद आरोपित रणजीत सिंह का पुलिस मुकाबले में मारे जाने के बहुचर्चित मामले में गुरदासपुर की सीजीएम अदालत ने रणजीत सिंह की मां द्वारा दाखिल की गई पीटीशन का निपटारा करते हुए अहम दिशा निर्देश जारी किए थे।
हालांकि अदालत की ओर से यह मांग ठुकरा दी गई थी कि रणजीत सिंह के शव का पोस्टमार्टम पीजीआई या ऐमज से करवाया जाए। अदालत ने स्पष्ट किया है कि इस मांग को मानना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है और यह सिर्फ माननीय हाईकोर्ट के अधिकार क्षेत्र का विषय है। अदालत ने साथ ही कहा है कि रणजीत सिंह का शव कई दिनों से सिविल अस्पताल पड़ा हुआ है। इस लिए तुरंत पोस्टमार्टम करवाना जरुरी है। सीजीएम ने तुरंत सिविस अस्पताल के एसएमओ को आदेश देते हुए पोस्टमार्टम के लिए डाक्टरों का बोर्ड बनाने के निर्देश जारी किए थे।

उधर मृतक युवक के ताया हरविंदर सिंह मल्ली का कहना है कि अदालत के आदेश को मानते हुए आज वह पोस्टमार्टम करवाने के लिए सिविल अस्पताल में पहुंच चुके हैं। डाक्टरों और वकीलों की टीम भी पहुंच चुकी है, लेकिन पारिवारिक सदस्यों का कहना है कि उनकी मांग है कि पोस्टमार्टम से पहले पारिवारिक सदस्यों को रणजीत सिंह की मृतक शव को देखने दी जाए और जिस डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम करना है, उनके साथ भी उनकी मीटिंग करवाई जाए ताकि उन्हें पता चल सके कि कौन-कौन से डॉक्टर पोस्टमार्टम में शामिल है और पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी करवाई जाए।
- Iran-Israel War : दुबई में फंसे छत्तीसगढ़ के 3 युवक, वीडियो कॉल के जरिए परिजनों से कर रहे संपर्क
- अभ्यर्थी चयन पर विवाद गहराया: PSC पर भाजपा नेता के गंभीर आरोप, आयोग ने कहा– नियमों के तहत हुआ चयन
- MP में मॉब लिंचिंग: बच्चा चोरी के शक में नाबलिग से क्रूरता, अस्पताल में भर्ती होने के बाद मिली लाश
- ‘ईरान वार्ता चाहता है, पर अब देर हो गई’, युद्ध के चौथे दिन ट्रंप का दावा, कहा – ‘अब उनके पास कुछ भी बचा नहीं..’
- नदी किनारे युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी: हत्या, हादसा या साजिश ? जांच में जुटी पुलिस
