MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज मंगलवार 3 मार्च को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
चंद्रग्रहण के बाद बाबा महाकाल का शुद्धिकरण
चंद्रग्रहण के सूतक काल खत्म होने के बाद बाबा महाकाल का शुद्धिकरण किया गया। महाकालेश्वर मंदिर की शिखर समेत गर्भगृह, नंदी हॉल और परिसर की जल से सफाई की गई। साथ ही महाकाल भगवान को शुद्ध जल और दूध से स्नान कराया गया। पढ़ें पूरी खबर
बच्चा चोरी के शक में नाबलिग से क्रूरता
मध्यप्रदेश के मंडला जिले में मॉब लिंचिंग जैसी क्रूर घटना का वीडियो सामने आया है। मामला बरखेड़ा गांव का है, जहां बच्चा चोर की अफवाह के बाद ग्रामीणों ने एक नाबालिग को बेरहमी से पीट दिया। पढ़ें पूरी खबर
7 सड़कों से 603 करोड़ की सरकारी अवैध वसूली
मध्य प्रदेश में अवैध रूप से सरकारी टोल वसूली हुई है। जहां 6 माह से लेकर 1 साल पहले तक 7 सड़कों से 603 करोड़ रुपए वसूले गए हैं। राज्यपाल की अधिसूचना जारी होने से पहले ही टोल वसूली हुई है। पढ़ें पूरी खबर
तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत
मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के ग्राम राघौ – पिपलिया गांव में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया । मामला नानाखेड़ा थाना क्षेत्र का है, जहां गांव के बाहर स्थित लक्ष्मी सरोवर में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का आदिवासी नृत्य
मध्य प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का भगोरिया उत्सव में आदिवासी नृत्य करते हुए वीडियो सामने आया है। जिसके बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि जिस दिन कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित थी, उस दिन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय उसमें शामिल नहीं हुए थे। पढ़ें पूरी खबर
30 मिनट में 100 प्रश्न सॉल्व
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) द्वारा आयोजित आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा-2024 में बड़े स्तर पर गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। मंडल ने 12 अभ्यर्थियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। ये सभी अभ्यर्थी रतलाम स्थित ‘रतलाम पब्लिक स्कूल’ परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने पहुंचे थे, जिसे इस परीक्षा के लिए पहली बार केंद्र बनाया गया था। पढ़ें पूरी खबर
हाईकोर्ट ने गृह सचिव और इंदौर कमिश्नर को जारी किया नोटिस
मध्य प्रदेश के दो बड़े शहर इंदौर और भोपाल जहां करीब साढ़े तीन साल पहले बड़े बदलाव के तौर पर कमिश्नरी सिस्टम लागू किया गया। अब वही सिस्टम कानूनी घेरे में है। सवाल है क्या एसीपी रैंक के अफसरों को मजिस्ट्रेट पावर देना नियमों के खिलाफ है? पढ़ें पूरी खबर
सर्विस पिस्टल के साथ युवती की फोटो वायरल
मध्य प्रदेश के इंदौर में एक बार फिर पुलिस विभाग की लापरवाही की चर्चा छिड़ गई है। सोशल मीडिया पर एक युवती के हाथ में सर्विस पिस्टल लिए हुए फोटो वायरल हो गया है, जिसे परदेशीपुरा थाने के सब-इंस्पेक्टर दीपक जामोद की आधिकारिक सर्विस वेपन बताया जा रहा है। फोटो वायरल होते ही विभाग में हड़कंप मच गया और मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच गया है। पढ़ें पूरी खबर
LPG वाहनों से स्कूल नहीं जाएंगे स्कूली बच्चे
मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में LPG वाहनों से स्कूली बच्चे अब स्कूल नहीं जाएंगे। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया है। कलेक्टर का आदेश 1 अप्रैल से लागू होगा। पढ़ें पूरी खबर
रेलवे भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा
मध्यप्रदेश में रेलवे भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई (CBI) ने दो लोगों को बिहार से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी बिहार प्रदेश के रहने वाले है। पढ़ें पूरी खबर
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

