अजय शास्त्री/बेगूसराय। जिले में चल रहे होमगार्ड अभ्यर्थियों के आंदोलन को खत्म कराने के लिए देर रात दमनात्मक कार्रवाई की जा रही है। दरअसल जिले के चार सौ से अधिक होमगार्ड में चयनित अभ्यर्थियों द्वारा समाहरणालय पर तीन दिन से भूख हड़ताल किया जा रहा था। देर शाम पहुंची प्रशासनिक टीम ने बस में सभी आंदोलनकारियों को हिरासत में ले लिया। नेतृत्व कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता अंकित कुमार को भी हिरासत में किया गया है। इसके बाद अनशन स्थल से बेगूसराय एमएच 31 के रास्ते बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन होते हुए हर्ल ग्राउंड ले जाया गया है। जहां ग्राउंड में बस में बस से अभ्यर्थियों को उतारकर दौड़ाया जा रहा है। इस दौरान हर्ल गेट के समाने एनएच 31 पर रणक्षेत्र का माहौल बना हुआ है। जिला प्रशासन द्वारा काफी मात्रा में महिला और पुरुष फोर्स लगाया गया है।
क्यों शुरू हुई दमनात्मक कार्रवाई
दरअसल तीन मई को गृह रक्षा वाहिनी के समादेष्टा द्वारा बेगूसराय में फिर से 13 मार्च को टेस्ट लेने की बात कही गई है। इसके बाद भी आंदोलन खत्म नहीं करने पर अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया गया है। बता दें कि बिहार के बेगूसराय में पिछले एक हफ्ते से होमगार्ड में चयनित अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी है। 419 ऐसे युवा और युवक अभ्यर्थियों की संख्या है जिसे साल 2025 में विधानसभा चुनाव से पूर्व ही ज्वाइनिंग का इंतजार है। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों ने जिले के विधायक, मंत्री और केंद्रीय मंत्री को ज्वाइनिंग के लिए आवेदन दिया सबने अभ्यर्थियों को सिर्फ आश्वासन दिया। फिजिकल और मेडिकल में पास युवक और युवती अभ्यर्थियों को वर्दी पहनने की सपना में अब होली जैसे त्योहार समाहरणालय पर अनशन पर डटा था।
तीन दिन से चल रहा था आमरण अनशन
बेगूसराय समाहरणालय पर तीन दिन से आमरण अनशन चल रहा था। जिला प्रशासन का कोई भी डेलीगेट इस दौरान अनशनकारियों से बातचीत के लिए नहीं आया। हालांकि इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार आंदोलन खत्म करने के लिए कहा जाता रहा। पर इसके बाद भी आंदोलन खत्म नहीं होने पर होली की पूर्व संध्या पर मंगलवार की देर शाम सभी अभ्यर्थियों को हिरासत में ले लिया गया। इससे पहले पूर्णिया सांसद पप्पू यादव मटिहानी विधायक बोगो सिंह ने इस आंदोलन को अपना समर्थन दिया था।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

