Gopal Mandal Viral Video: भागलपुर में होलिका दहन के दौरान एक वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। वायरल वीडियो में गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक गोपाल मंडल हाथ में हथियार लहराते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो होलिका दहन कार्यक्रम के दौरान का है।
सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। जांच की जिम्मेदारी जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी को सौंपी गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वायरल वीडियो असली है या नहीं और जो हथियार दिख रहा है, वह लाइसेंसी है या अवैध।
इधर, पुलिस ने पूर्व विधायक के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर ली है। सिटी डीएसपी अजय चौधरी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि गोपाल मंडल का नाम पहले भी हथियार से जुड़े विवाद में आ चुका है। विधायक रहने के दौरान वे मायागंज अस्पताल में हथियार के साथ पहुंचे थे, जिसे लेकर उस समय भी काफी चर्चा हुई थी। अब होलिका दहन के मौके पर सामने आया यह नया वीडियो फिर से सवाल खड़े कर रहा है।
ये भी पढ़ें- सहरसा में होली पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: SP ने की शांति और भाईचारे की अपील
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

