IND vs ENG Semi Final Jasprit Bumrah: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला होना है. मुंबई के वानखेड़े मैदान पर होने वाली इस भिड़ंत के लिए दोनों टीमें तैयार हैं. 6 मार्च को जब भारत और इंग्लैंड की टीमें यहां उतरेंगी तो सबकी नजरें जसप्रीत बुमराह पर टिकी होंगी. बुमराह न केवल भारत को फाइनल का टिकट दिलाने के लिए मुख्य हथियार होंगे, बल्कि वे अपने करियर की एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने के बेहद करीब हैं. सेमीफाइनल में एक विकेट लेते ही वो दिग्गजों के खास क्लब में एंट्री लेकर इतिहास रच देंगे.

दरअसल, जसप्रीत बुमराह अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 500 विकेट का खास मुकाम छू सकते हैं. वो अब तक 499 विकेट चटका चुके हैं और उन्हें 500 विकेट का आंकड़ा छूने के लिए महज एक और शिकार की दरकार है. इंग्लिश टीम के खिलाफ जैसे ही वे यह विकेट लेंगे, तो अनिल कुंबले, कपिल देव और जहीर खान जैसे महान गेंदबाजों के एक एलीट क्लब का हिस्सा बन जाएंगे. इस क्लब में 500 विकेट लेने वाले 7 दिग्गजों के नाम हैं. 8वें गेंदबाज बुमराह बनने जा रहे हैं.
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाले दिग्गज
- अनिल कुंबले (956 विकेट)
- रविचंद्रन अश्विन (765)
- हरभजन सिंह (717)
- कपिल देव (687)
- रवींद्र जडेजा (634)
- जहीर खान (610)
- जवागल श्रीनाथ (551)
कैसा है बुमराह का करियर?
जसप्रीत बुमराह के इंटरनेशनल करियर पर नजर डालें तो वो शानदार रहा है. वे तीनों फॉर्मेट मिलाकर कुल 499 विकेट चटका चुके हैं. टेस्ट के 52 मैचों की 99 पारियों में 234, वनडे में 89 मैचों में 149 और टी20 इंटरनेशनल में 93 मैचों में 116 शिकार किए हैं. बुमराह दुनिया के तेज गेंदबाजों में सबसे खतरनाक बॉलर माने जाते हैं, जिनके सामने किसी भी फॉर्मेट में रन बनाना एक बड़ी चुनौती होती है. टी20 विश्व कप 2026 में वो 6 मैचों में 9 शिकार कर चुके हैं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

