Bihar Rajya Sabha Elections: बिहार से भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार बनाए गए शिवेश कुमार ने राज्यवासियों को होली की बधाई एंव शुभकामनाएं दी है। पटना में न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, आज बिहार के लिए बहुत खुशी का दिन है। सबसे पहले मैं समस्त बिहार वासियों को होली की शुभकामनाएं देता हूं।
शिवेश कुमार ने आगे कहा कि, पार्टी की ओर से मुझे (राज्यसभा चुनाव में) प्रत्याशी बनाया गया है। हम लोगों के लिए सबसे खुशी की बात है कि बिहार से हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और बिहार से ही वे राज्यसभा में चुनकर जाने वाले हैं। पूरे बिहार को इसकी खुशी है। प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य है कि 2047 तक देश विश्वगुरू बने और भारत विकसित भारत बने, उस ओर हम सब काम करेंगे।
बता दें कि बीजेपी ने कल मंगलवार को राज्यसभा चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी की थी। जारी सूची में बिहार, असम और ओडिशा से दो-दो प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया। वहीं, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और हरियाणा से एक-एक उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है।
गौरतलब है कि देश के अलग-अलग राज्यों में 37 सीटों पर राज्यसभा का चुनाव होना है, जिसके लिए 16 मार्च को मतदान होना है। वहीं, 5 मार्च नामांकन की अंतिम तारीख है। बिहार से 5 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है, इसमें राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, उपेंद्र कुशवाहा, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, प्रेमचंद्र गुप्ता, अमरेंद्र धारी सिंह शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- राज्यसभा की पहली सूची से बाहर पवन सिंह, क्या रणनीति के तहत टला फैसला या कटा पत्ता?
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

