कुमार इंदर, जबलपुर। JABALPUR NEWS: मध्य प्रदेश के जबलपुर में होली के पर्व पर एक तरफ जहां महिलाओं ने जमकर गुलाल उड़ाकर जश्न मनाया। वहीं दूसरी ओर त्योहार में मिठास के नाम पर बेची जा रही मिठाइयों में कीड़े मिले हैं। आज पुलिस ने वाहन चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
महिलाओं ने उड़ाया जमकर गुलाल
महिलाओं ने होली पर जमकर गुलाल उड़ाया। सबने एक दूसरे को गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। महिलाएं होली के गीतों पर जमकर थिरकी। बच्चे, बड़े, बुजुर्र सबने मिलकर गुलाल खेला। यहां सुबह का नाश्ता और खाना साथ होता है।

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
त्योहार पर पुलिस ने शातिर वाहन चालकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी से चोरी के 7 वाहन बरामद हुए हैं। बरामद वाहनों की कीमत लगभग 6 लाख 50 हज़ार रूपए हैं। शातिर वाहन चोर प्रशांत सेन ने शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

दरअसल, आरोपी गोपाल मंदिर के पास वाहनों को बेचने की फिराक में खड़ा था। इसी दौरान मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। आरोपी ने पाटन के सुनसान जगह भौरन्दा हार में चोरी के वाहन छुपा कर रखे थे। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
रसगुल्ले में मिले कीड़े
होली पर मिठाई दुकान में सेहत से खिलवाड़ करने का मामला सामने आया है। अधारताल स्थित श्री स्वीट्स एन्ड बेकरी में खाद्य विभाग ने छापामार कार्रवाई की थी। इस दौरान छेना और रसगुल्ले में कीड़े और कॉकरोच पाए गए।
खाद्य विभाग के अधिकारीयों ने 50 किलो से ज्यादा छेना, चमचम में कीट और कॉकरोच मिलने पर सभी मिठाइयों को नष्ट कर दिया। प्रतिष्ठान मालिक मुकेश तिवारी ने कार्रवाई का विरोध किया जिसके बाद विभाग को पुलिस की मदद लेनी पड़ी।

प्रतिष्ठान पर सिल्वर फॉयल की जगह मिठाइयों में एल्युमिनियम फॉइल के इस्तेमाल का अंदेशा जताया गया है। संदेह पर मलाई रोल के सैम्पल लेकर भोपाल की प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य विभाग कार्रवाई करेगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

