मध्य प्रदेश में एक तरफ लोग रंगों के त्योहार होली पर गुलाल खेलकर खुशियां मना रहे थे। वहीं दो जिलों में नदी में नहाने के दौरान अलग-अलग हादसों में 3 लोगों की मौत हो गई। नरसिंहपुर और निवाड़ी में यह दर्दनाक घटना हुई। जिसके बाद मृतकों के परिवार में मातम छा गया।
नरसिंहपुर में 2 लोगों की मौत
दीपक कौरव, नरसिंहपुर। नर्मदा नदी के बरमान घाट पर आज दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान सिंधी कालोनी निवासी संभव और सौरभ के रूप में हुई है। दोनों नहाने के लिए घाट पर आए थे। इसी दौरान वे डूब गए। गोताखोरों ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर शवों को बाहर निकाला। बच्चों की मौत के बाद उनका परिवार शोक में डूब गया।

गोताखोरों ने बताया कि नर्मदाघाट पर साल में दर्जनों घटनाएं होती हैं। जब कोई इस घाट पर डूबता हैं तो यहां रहने वाले मांझी समाज के स्थानीय गोताखोरों की इन्हें बचाने में अहम भूमिका होती हैं। गोताखोर अब तक सैकड़ों लोगों की जान भी बचा चुके हैं। लेकिन इनका भी दर्द है क्योंकि इन्हें शासन से कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं होती है।
निवाड़ी में होली के हुडदंग के बीच बेतवा नदी में हादसा, एक की मौत, एक की तलाश जारी
धर्मेंद्र यादव, निवाड़ी। होली के पर्व पर निवाड़ी जिले की पर्यटन नगरी ओरछा में बेतवा नदी में दो अलग-अलग हादसों में दो युवक डूब गए। इनमें से एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। ये हादसे ओरछा के नाव घाट और बड़े पुल के पास हुए, जब युवक अपने दोस्तों के साथ होली मनाने आए थे।
पहला हादसा बुधवार शाम करीब 3 बजे ओरछा के नाव घाट के पास हुआ। झांसी के हंसारी निवासी 23 वर्षीय निपेश पस्तोर अपने दोस्तों के साथ घूमने आया था। बताया जा रहा है कि नदी किनारे उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद निपेश को पानी से बाहर निकाला गया और सीपीआर दिया गया। गंभीर हालत में उसे प्राथमिक उपचार के बाद झाँसी रेफर किया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसके कुछ देर बाद दूसरा हादसा बड़े पुल से थोड़ी दूरी पर हुआ। बिहार के बक्सर निवासी विनोद शर्मा (जो प्रतापपुरा में प्लास्टिक फैक्ट्री में काम करता था) अपने दोस्त विनय के साथ नदी किनारे गया था। अचानक उसका भी पैर फिसल गया और वह पानी में डूब गया।
घटना की सूचना मिलते ही ओरछा थाना प्रभारी रामबाबू शर्मा, पर्यटन चौकी पुलिस और उनकी टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से विनोद शर्मा की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

