पुणे में 68 साल के एक वरिष्ठ वकील से 14 करोड़ 25 लाख 65 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. शिकायत के मुताबिक उनसे शेयर बाजार में कम समय में ज्यादा मुनाफा दिलाने का भरोसा देकर अलग अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कराई गई. जब उन्होंने पैसा वापस निकालने की कोशिश की, तब संपर्क टूट गया और तब जाकर उन्हें धोखाधड़ी का अंदाजा हुआ. मामला शिवाजीनगर साइबर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है. शिकायत के अनुसार सबसे पहले वकील के मोबाइल पर कॉल और मैसेज आए. बात करने वाले लोगों ने खुद को इन्वेस्टमेंट एडवाइजर बताया.
पुणे में वरिष्ठ वकील से 14.25 करोड़ की साइबर ठगी का मामला सामने आया है. ठगी की शुरूआत मोबाइल पर आए शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट ऑफर के मैसेज से शुरू हुआ. आगे की जांच पुलिस कर रही है.
उन्होंने कहा कि शेयर मार्केट में एक खास मौका चल रहा है, जिसमें कम समय में अच्छा प्रॉफिट मिल सकता है. मोबाइल पर ऐसे आंकड़े दिखाए गए जिससे लगा कि लगाया गया पैसा तेजी से बढ़ रहा है. शुरुआत में पूरी बातचीत सामान्य और भरोसेमंद तरीके से की गई, ताकि सामने वाले को कोई शक न हो.
धीरे धीरे वकील से कहा गया कि निवेश की प्रक्रिया पूरी करने के लिए अलग अलग बैंक खातों में पैसे भेजने होंगे. हर ट्रांसफर के बाद उनके मोबाइल पर मैसेज आता कि निवेश सफल रहा और प्रॉफिट बढ़ गया है. स्क्रीन पर जो रकम दिखाई जा रही थी, वही देखकर उन्हें लगा कि पैसा सुरक्षित है.
कुछ समय बाद वकील ने कहा कि अब वे अपना पैसा और दिखाया जा रहा प्रॉफिट निकालना चाहते हैं. इस पर उन्हें अलग अलग वजहें बताई गईं. कभी कहा गया कि सिस्टम में दिक्कत है, कभी कहा गया कि प्रोसेस पूरा नहीं हुआ है. इसके बाद उन्होंने शिवाजीनगर साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक स्वप्नाली शिंदे के मार्गदर्शन में आईटी एक्ट और धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है. पुलिस उन बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और ऑनलाइन डिटेल की जांच कर रही है, जिनके जरिए पैसे ट्रांसफर कराए गए.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

