जालंधर। कनाडा के ओंटारियो प्रांत से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लासाले (विंडसर) में रहने वाली 45 वर्षीय भारतीय मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की उनके घर में चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। नैन्सी मूल रूप से पंजाब के जालंधर की रहने वाली थीं।
मिली जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने मंगलवार रात करीब 9:30 बजे नैन्सी के घर में घुसकर उन पर हमला किया। हमला इतना घातक था कि उन्हें अस्पताल जाने तक का मौका नहीं मिला और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
मां के गंभीर आरोप: गुरुद्वारे में बैठे हैं दुश्मन
नैन्सी की मां तेजेंद्र कौर ने मीडिया के सामने आकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने सीधे तौर पर इस हत्या के पीछे दुश्मनी और खालिस्तानी तत्वों का हाथ होने का अंदेशा जताया है।

खालिस्तानी कनेक्शन का आरोप
तेजेंद्र कौर ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के दुश्मन वहां के खालिस्तानी गुरुद्वारे में बैठे हैं। उन्होंने जसवीर सिंह रोडे के साढ़ू अवतार सिंह पर दुश्मनी रखने और नैन्सी पर माफी मांगने का दबाव बनाने का आरोप लगाया। अब कनाडा पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन नैन्सी की मां के बयानों ने इस मामले को राजनीतिक और सांप्रदायिक रंग दे दिया है। भारत में रहने वाले उनके परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई है।
- CG News : पूर्व सरपंच के निवास पर पड़ा छापा, वन विभाग ने लाखों के अवैध सागौन की लकड़ियां बरामद
- बहू से दुष्कर्म मामले में ससुर को 14 साल की जेल, 8 साल बाद कोर्ट ने सुनाया फैसला, DNA रिपोर्ट बनी अहम सबूत
- Jharkhand Weather Update: दिन में तेज धूप, सुबह-शाम हल्की ठंडक, 20 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम?
- MP Power Crisis: मध्य प्रदेश में बिजली संकट दूर करने के लिए सरकार ने उठाए कड़े कदम, 2 से 3 दिन में सामान्य होगी सप्लाई; जानें क्यों बढ़ी अचानक मांग
- CJP के तिरंगा मार्च में सिर्फ 11 लोगों को अनुमति, दिल्ली पुलिस की अपील- प्रदर्शन में न आएं

