अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने और उनके छोटे व्यवसायों को नई पहचान देने के लिए ‘अपना कारोबार-अपनी पहचान’ मुहिम के तहत विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में अमृतसर (दक्षिण) विधानसभा क्षेत्र में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छोटे स्तर पर अपना काम चलाने वाली महिलाओं की मेहनत को सराहा गया।
विधायक डॉ. निज्जर ने की सराहना
हल्का दक्षिण से विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं की भागीदारी 50 प्रतिशत है, लेकिन अक्सर उनके घरेलू और सूक्ष्म स्तर के कार्यों को वह पहचान नहीं मिल पाती जिसकी वे हकदार हैं।
घर-घर से निकल रही हैं महिला उद्यमी
डॉ. निज्जर ने बताया कि इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य उन महिलाओं को मुख्यधारा में लाना है जो घर से ही छोटे-छोटे व्यवसाय चला रही हैं। इनमें टिफिन सर्विस और कुकिंग, ब्यूटी पार्लर और सैलून, सिलाई-कढ़ाई और बुनाई अन्य हस्तशिल्प और सूक्ष्म कार्य शामिल है।

चंडीगढ़ में मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान
विधायक ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि इन सम्मानित महिलाओं में से कुछ का चयन किया जाएगा, जिन्हें चंडीगढ़ भेजा जाएगा। वहां सरकारी स्तर पर आयोजित होने वाले बड़े कार्यक्रमों में उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
- इंदौर के सांवेर में मिले नोटों से भरे दो बैग: जांच में चौंकाने वाला खुलासा – ऊपर एक असली नोट, अंदर निकली कागज की गड्डियां
- मुख्यमंत्री साय ने दी बड़ी सौगात : जशपुर में श्री नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
- छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर NSUI ने किया मुख्यमंत्री निवास का घेराव, कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई झड़प
- Rajasthan News: SMS अस्पताल में अब शाम को भी लगेगी OPD, दवा काउंटर बढ़ाने के आदेश
- UP में अपराध ही अपराध! महिला अपराध और साइबर क्राइम में यूपी देश में नंबर 1- अखिलेश

