तरनतारन. तरनतारन जिले के गांव ठठिया महंता के आम आदमी पार्टी (आप) सरपंच हरबिंदर सिंह की हत्या मामले में फरार दो शूटरों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों की टांगों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें घायल हालात में उन्हें अस्पताल में दाखिल किया गया. आरोपियों के कब्जे से एक एके-47 असाल्ट राइफल और एक पिस्टल बरामद हुई है.
एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि 18 फरवरी को गांव शेरों के एक विवाह पैलेस में सरपंच हरबिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस लगातार उनकी खोज में थी, इसी दौरान सूचना मिली कि गांव वरपाल निवासी मनप्रीत सिंह और खडूर साहिब निवासी गुरदेव सिंह उर्फ बाबा किसी वारदात की फिराक में क्षेत्र में घूम रहे हैं. इस दौरान ही पुलिस ने नाकेबंदी कर उन्हें गिरफ़्तार किया.

जानकारी है कि एसपीआई रिपुतपन सिंह, डीएसपी जगजीत सिंह चाहल और सीआईए स्टाफ प्रभारी प्रभजीत सिंह की अगुवाई में सरहाली कलां क्षेत्र में नाकाबंदी की गई थी सुबह करीब साढ़े नौ बजे गांव घड़का के पास संदिग्धों को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में दोनों की टांगों में गोली लगी और उन्हें पकड़ा गया.
- नारायणगढ़ समाधान शिविर: नायब तहसीलदार सुनील कुमार ने सुनी लोगों की समस्याएं
- Rajasthan News: फसल बीमा के नाम पर करोड़ों का फर्जीवाड़ा, 162 फर्जी किसानों के खातों में जाने वाले थे 9 करोड़!
- हाई कोर्ट के 11 अधिवक्ता बने सीनियर एडवोकेट: रजिस्ट्रार जनरल ने जारी की अधिसूचना
- मत्स्य पालन को बढ़ावा देने CM धामी ने रेफ्रिजरेटेड फिशरीज वैन का फ्लैग ऑफ, कहा- लाभार्थियों को 90 प्रतिशत तक ऋण…
- नारायणगढ़ में IMT स्थापना को लेकर जागरूकता शिविर, पहले चरण में लगभग 750 एकड़ भूमि की होगी रजिस्ट्री
